सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow News: स्कूल आते-जाते छेड़ता था पड़ोसी युवक, तंग आकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या​ | SA vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, ढाई साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी​ | फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का मानदेय: क्या मेहनत के मुकाबले मिल रहा पर्याप्त पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Indore Tourist Places: इंदौर में कहां-कहां घूम सकते हैं आप? देखें फेमस जगहों की लिस्ट​

Indore Tourist Places: अगर आप इंदौर में रहते हैं या इंदौर जाने का प्लान बना रहें है। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कहां घूमने जाएं। तो ये खबर आपके लिए है। इस आर्टिकल में आपको फेमस धार्मिक स्थल से लेकर सांस्कृतिक स्थल, पिकनिक स्पॉट, फूड प्लेस की जानकारी मिल जाएगी। इन जगहों […]

Indore Tourist Places: अगर आप इंदौर में रहते हैं या इंदौर जाने का प्लान बना रहें है। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कहां घूमने जाएं। तो ये खबर आपके लिए है। इस आर्टिकल में आपको फेमस धार्मिक स्थल से लेकर सांस्कृतिक स्थल, पिकनिक स्पॉट, फूड प्लेस की जानकारी मिल जाएगी। इन जगहों में आप अपनी फैमिली, दोस्त और गर्लफ्रैंड सबके साथ जा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फेमस जगहों के बारें में जहां आप घूमने जा सकते हैं?

 

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल

अगर आप सांस्कृतिक स्थल या ऐतिहासिक जगहों में घूमने जाना चाहते हैं। तो आप इंदौर की कुछ फेमस जगहों में जा सकते हैं। 

1. राजवाड़ा पैलेस यह इंदौर के बीचोंबीच स्थित होलकर वंश का 200 साल पुराना सात मंजिला ऐतिहासिक महल है, जो मराठा और मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है।

2. लालबाग पैलेस यह होलकर राजाओं का यह शाही निवास यूरोपीय शैली में बना है, जिसकी भव्यता, नक्काशी और सुंदर बगीचे देखने लायक हैं।

3. कांच मंदिर यह एक जैन मंदिर है जिसकी दीवारें, छतें और स्तंभ पूरी तरह से कांच और दर्पण से बने हैं।

धार्मिक स्थल

अगर आप धार्मिक स्थल में घूमने जाना चाहते हैं। तो आप इंदौर के इन फेमस मंदिरों में जा सकते हैं। 

1. खजराना गणेश मंदिर यह इंदौर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक, जहां भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।

2. अन्नपूर्णा मंदिर यह मंदिर मां अन्नपूर्णा को समर्पित है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला की तर्ज पर बनाया गया है।

3. पितृ पर्वत यहां भगवान हनुमान की विशाल 72 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है।

खानपान की मशहूर जगहें

1. सराफा बाजार यह दिन में ज्वेलरी बाजार रहता है, लेकिन रात होते ही यह एक प्रसिद्ध नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट में बदल जाता है, जहां पोहा, जलेबी, भुट्टे का कीस, साबूदाना खिचड़ी और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद मिलता है।

2. छप्पन दुकान यह स्थान खानेपीने के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, जहां 56 विभिन्न दुकानें और रेस्टोरेंट हैं।

पिकनिक स्पॉट

1. पातालपानी जलप्रपात यह महू तहसील के पास स्थित यह झरना लगभग 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है और मानसून के दौरान इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है।

2. रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य यह इंदौर शहर के करीब स्थित यह अभयारण्य जंगलों और वन्यजीवों से घिरा हुआ एक शानदार शांत स्थान है।

3. गुलावत लोटस वैली यह हाथोद तहसील के पास स्थित यह लगभग 300 एकड़ में फैली हुई एशिया की सबसे बड़ी कमल घाटियों में गिनी जाती है, जो बोटिंग और फोटोग्राफी के लिए बेहद लोकप्रिय है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY