BusinessViral

IndiGo ने इस रूट पर उड़ानें बंद करने का लिए फैसला, यात्रियों की बढ़ेगी टेंशन!

IndiGo ने इस रूट पर उड़ानें बंद करने का लिए फैसला, यात्रियों की बढ़ेगी टेंशन!

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 31 अगस्त 2026 से भारत और ब्रिटेन के मैनचेस्टर के बीच संचालित अपनी सीधी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर देगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब एयरलाइंस उद्योग बढ़ती लागत, ईंधन की ऊंची कीमतों और अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस प्रतिबंधों जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

Khabar Monkey

IndiGo ने इस रूट पर उड़ानें बंद करने का लिए फैसला, यात्रियों की बढ़ेगी टेंशन!
IndiGo ने इस रूट पर उड़ानें बंद करने का लिए फैसला, यात्रियों की बढ़ेगी टेंशन!

इंडिगो वर्तमान में दिल्ली और मुंबई से मैनचेस्टर के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है। इनमें दिल्ली से हफ्ते में तीन और मुंबई से हफ्ते में चार उड़ानें शामिल हैं। यह सेवा जुलाई 2025 में शुरू की गई थी, लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

एयरलाइन के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण कई एयरस्पेस प्रतिबंध लागू हैं। इसके चलते उड़ानों का समय बढ़ गया है और परिचालन लागत में भारी इजाफा हुआ है। इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतें और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव भी कंपनी पर ज्यादा दबाव बना रहे हैं। इंडिगो का कहना है कि इन परिस्थितियों में इस रूट का संचालन पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है, जिसके कारण यह कदम उठाना पड़ा।

यात्रियों पर क्या होगा असर?

मैनचेस्टर के लिए सीधी उड़ानें बंद होने के बाद भारत और इस ब्रिटिश शहर के बीच कोई नॉन-स्टॉप फ्लाइट नहीं बचेगी। ऐसे में यात्रियों को अब दूसरे शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ सकता है। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। इंडिगो ने साफ किया है कि मैनचेस्टर सेवा को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। भविष्य में हालात सामान्य होने और लागत कम होने पर कंपनी इस रूट पर दोबारा उड़ानें शुरू करने पर विचार कर सकती है।

घरेलू उड़ानों में भी कटौती

इंडिगो सिर्फ अंतरराष्ट्रीय रूट पर ही नहीं, बल्कि घरेलू नेटवर्क में भी बदलाव कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सितंबर तिमाही के दौरान अपनी घरेलू उड़ानों में 12 से 15 प्रतिशत तक की कटौती करने की तैयारी में है। इसकी मुख्य वजह बढ़ती ईंधन लागत और यात्रा मांग में नरमी बताई जा रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply