गुरुवार, 23 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
युवाओं के कार खरीदने का बदला अंदाज, माइलेज के साथ अब डिजाइन और फीचर्स वाली SUVs का बढ़ा क्रेज​ | Aksar 2 में अभिनव शुक्ला का किसिंग सीन देख दुखी हुई थीं Rubina Dilaik​ | Mutual Fund या PF? EPFO ने बताया किसे चुनना होगा फायदे का सौदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ हासिल कर सकते हैं ‘वर्ल्ड नंबर-1’ का ताज, अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे कई रिकॉर्ड्स​

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। वैभव एक खास मामले में नंबर1 बन सकते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। जिम्बाब्वे के […]

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। वैभव एक खास मामले में नंबर1 बन सकते हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज गुरुवार, 23 जुलाई से शुरू होने वाली है। इस सीरीज में अगर अभिषेक और वैभव अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम इंडिया जीत की पटरी पर वापस लौट सकती है।

आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। मेन इन ब्लू एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत सीरीज जीतना चाहेगा। अगर भारत को अच्छा प्रदर्शन करना है, तो अभिषेक और वैभव को अच्छी शुरुआत देनी होगी। ऐसे में अगर उनका बल्ला चलता है, तो वे जिम्बाब्वे के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं।

अभिषेक शर्मा के पास बड़ा मौका

अभिषेक के पास भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का मौका होगा। उन्होंने 6 मैचों में 179 रन बनाए हैं। उन्हें नंबर वन बनने के लिए 16 रनों की जरूरत है। भारतजिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 11 मैचों में 194 रन बनाए हैं।

भारतजिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सिकंदर रजा 194 रन
  • अभिषेक शर्मा 179 रन
  • चामु चिभाबा 172 रन
  • शुभमन गिल 170 रन
  • ब्रायन बेनेट 168 रन

शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा। अभिषेक ने अब तक 53 टी20 मैचों में खेलते हुए 1618 रन बनाए हैं। धवन ने 68 मैचों में 1759 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर अभिषेक सीरीज में 142 रन बना लेते हैं, तो वे भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में धवन को पीछे छोड़ सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

सूर्यवंशी के निशाने पर भी इस सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड होने वाला है। उनके पास टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने का मौका होगा। सूर्यवंशी ने अब तक टी20 में 37 पारियां खेली हैं और 139 छक्के जड़े हैं। ऐसे में उनके पास सीरीज में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने का मौका है। इसके लिए उन्हें 11 छक्कों की जरूरत है। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड यूएई के मोहम्मद वसीम के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 66 पारियों में 150 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY