सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर​ | UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 17 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट​ | यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तरप्रदेश की तस्वीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs SL दूसरे टेस्ट मैच के लिए बदली टीम, चयनकर्ताओं ने दूसरे मैच के लिए इन 2 युवा खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल​

IND vs SL: भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका दौरे पर है, जहां टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 165 रनों से जीत हासिल कर ली है, अब टीम 23 अगस्त से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए […]

IND vs SL: भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका दौरे पर है, जहां टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 165 रनों से जीत हासिल कर ली है, अब टीम 23 अगस्त से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयारी में जुट गई है, लेकिन इस मुकाबले से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 2 बड़े बदलाव किए हैं और अपनी 14 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है।

कोबता दें कि दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जाने वाला है। दरअसल श्रीलंका क्रिकेट टीम के 2 खिलाड़ी चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में टीम से बाहर रहने वाले है ऐसे में बोर्ड ने 2 युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का फैसला लिया है। तो आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं।

IND vs SL: श्रीलंका बोर्ड ने किन 2 खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका और भारतीय टीम के बीच गॉल में हुए पहले मैच के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांदीमल फील्डिगं के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके कारण वह दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर नहीं आने वाले है, ऐसे में बोर्ड ने उनके स्थान पर कामिल मिशारा को टीम में शामिल करने का फैसला लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कामिल मिशारा के साथ ही ऑलराउंडर खिलाड़ी साहन अराचिगे को भी टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका के लिए T20 और ODI प्रारुप में तो डेब्यू किया है, लेकिन टेस्ट मुकाबले के लिए अभी दोनों ही खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब दोनों खिलाड़ियों भारत के खिलाफ कोलंबो में डेब्यू करने का मौका दिया जाने वाला है।

दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को हासिल करनी होगी जीत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम के लिए WTC के फाइनल में एंट्री लेने के टीम को दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी।

अगर इस सीरीज में भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी जीत हासिल कर लेती है, तो ऐसे में WTC के फाइनल रेस में भारतीय टीम की मुश्किलें कुछ कम होती हुई दिखाई देंगी, क्योंकि भारतीय टीम को अपनी आगामी टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है।

इसके बाद अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का आगाज करना होगा। जिसके बाद भारतीय टीम इस WTC के फाइनल में अपनी जगह बना सकती है।

IND vs SL: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका टीम

भारत के खिलाफ कोलंबों में खेली जाने वाली दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम स्क्वाड की बात करें तो उसमें धनंजय डी सिल्वा, लाहिरु उदारा, साहन अराचिगे, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, पसिंदु सूरियबंडारा, सोनल दिनुशा, केशरा नुवान्था, निरोशन डिकवेला, प्रभात जयसूर्या, मिलान रथनायके, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाने वाला है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY