बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Hybrid SUV सेगमेंट में Maruti Suzuki का बड़ा दांव, जल्द आएंगी 5 नए मॉडल, माइलेज होगा जबरदस्त​ | फतवा निकलने वालों को Aamir Khan का करारा जवाब, बोले- ‘रीना, किरण हो या गौरी, किसी ने भी नहीं बदला अपना धर्म’​ | बच्चों के लिए बनाएं रागी और सेब से टेस्टी मफिन केक, मिलेगा भरपूर पोषण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IMD Weather Alert: दिल्ली में उमसभरी गर्मी से बुरा हाल… बिहार-MP सहित इन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में फिर बदलने वाला है मौसम​

Weather News India: देश के अलगअलग राज्यों में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, […]

Weather News India: देश के अलगअलग राज्यों में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन 16 से 20 जुलाई तक उमसभरी गर्मी से खास राहत मिलने की संभावना नहीं है.

आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में 15 से 20 जुलाई के बीच मौसम फिर करवट लेगा. जम्मूकश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहले हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस दौरान जम्मूकश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड में भी आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

UP का कैसा रहेगा मौसम?

15 से 20 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है. वहीं 17 से 20 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और 19 से 20 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में भी 19 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश बेहद कम दर्ज की गई. गाजियाबाद और मथुरावृंदावन में केवल 0.50.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपेक्षाकृत बेहतर बारिश देखने को मिली, जहां 11.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. वहीं, गोरखपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

मध्य भारत में पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 से 20 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ में 18 से 20 जुलाई के दौरान व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश में 16 से 18 जुलाई के बीच गरजचमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 और 20 जुलाई को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ओडिशा में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि बिहार और झारखंड में गरजचमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

इन आठ राज्यों में भी बारिश

15 से 17 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 20 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर बारिश जारी रहेगी. गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्रकच्छ में भी 20 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा और लक्षद्वीप में गरजचमक, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY