SportsViral

ICC के तगड़े एक्शन से पाकिस्तानी टीम को हुआ भारी नुकसान, WTC 2025-27 की अंकतालिका में बचे सिर्फ 4 अंक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर आईसीसी ने तगड़ा एक्शन लेते हुए भारी जुर्माना लगाया है, जिसके साथ ही उनकी अब टेंशन बढ़ना तय है। पाकिस्तानी टीम अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है, जिसका पहला मुकाबला मीरपुर के स्टेडियम में खेला गया और इस मैच में पाकिस्तानी टीम को 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब आईसीसी ने मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तानी टीम को लेकर धीमी ओवर गति के चलते बड़ा एक्शन लिया है और इसमें उनकी मैच फीस पर जुर्माना लगाने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका से उनके अंकों में भारी कटौती भी की है।

Khabar Monkey

ICC के तगड़े एक्शन से पाकिस्तानी टीम को हुआ भारी नुकसान, WTC 2025-27 की अंकतालिका में बचे सिर्फ 4 अंक
ICC के तगड़े एक्शन से पाकिस्तानी टीम को हुआ भारी नुकसान, WTC 2025-27 की अंकतालिका में बचे सिर्फ 4 अंक

मैच फीस में कटौती के साथ काटे गए कुल 8 अंक

आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान टीम पर एक्शन को लेकर जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच मुकाबले में निर्धारित समय में 8 ओवर कम फेंके थे। ऐसे में प्लेयर्स की मैच फीस को लेकर जहां 40 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है तो वहीं प्रति ओवर कम फेंकने पर एक अंक काटा गया है, जिसके चलते पाकिस्तानी टीम को जहां इस मुकाबले में हार की वजह एक अंक नहीं मिला तो वहीं उन्होंने अपने खाते से 8 अंक और गंवा दिए। इस स्थिति में अब उनके पास कुल सिर्फ 4 अंक बचे हैं, जिसमें पाकिस्तानी टीम WTC 2025-27 की अंकतालिका में सीधे 8वें नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उससे नीचे सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम है जिसके अंकों का कुल प्रतिशत 4.17 है।

पाकिस्तानी कप्तान ने आईसीसी के एक्शन को स्वीकार किया

धीमी ओवर गति के चलते आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान टीम पर लिए गए एक्शन को उनके कप्तान शान मसूद ने मान लिया है, जिसके बाद अब इस मामले की आगे औपचारिक सुनवाई नहीं होगी। पाकिस्तानी टीम पर स्लो-ओवर रेट का आरोप मैदानी अंपायरों रिचर्ड कैटलबोरो और कुमार धर्मसेना के अलावा थर्ड अंपायर अलाउद्दीन पालेकर एवं फोर्थ अंपायर गाजी सोहेल ने लगाए थे। उनकी शिकायत के बाद इस मैच में रेफरी जेफ क्रो ने मामले की सुनवाई करते हुए इस जुर्माने का ऐलान किया। बता दें कि दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिलहट के मैदान पर खेला जाएगा।

यहां पर देखिए WTC 2025-27 की लेटेस्ट अंकतालिका

पोजीशन टीम खेले गए मैच जीत हार ड्रॉ कम किेए गए अंक कुल अंक अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 84 87.50
2 न्यूजीलैंड 3 2 0 1 0 28 77.78
3 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00
4 श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67
5 भारत 9 4 4 1 0 52 48.15
6 बांग्लादेश 3 1 1 1 0 16 44.44
7 इंग्लैंड 10 3 6 1 2 38 31.67
8 पाकिस्तान 3 1 2 0 8 4 11.11
9 वेस्टइंडीज 8 0 7 1 0 4 4.17

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply