Project Hail Mary Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी फिल्में ऐसी हैं जिन्हें भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. पिछले कुछ समय में देखा जाए तो बार्बी, ओपेनहाइमर, ज्यूरेसिक वर्ल्ड रीबर्थ, अवतार 2 और एफ 1 जैसी फिल्मों ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है और फैंस का दिल जीता है. इन फिल्मों ने दुनियाभर में तो अच्छी कमाई की ही है इसके अलावा इनमें से अधिकतर फिल्मों ने भारत में भी अपने कलेक्शन से चौंकाया है और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. अब साल 2026 में हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी सिनेमाघरों में लगी हुई है और ये साई-फाई फिल्म चर्चा में भी है.

इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5000 करोड़ पार कर चुका है वहीं फिल्म का भारत में कलेकशन उतना खास नहीं रहा है. शुरू में तो फिल्म को भारतीय दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. आइए जानते हैं कि भारत में इस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ये फिल्म कहां तक पहुंच गई है.
भारत में प्रोजेक्ट हेल मैरी ने कितने कमाए?
रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय पर धुरंधर 2, डकैत और भूत बंगला जैसी फिल्मों के बीच प्रोजेक्ट हेल मैरी ने अच्छी ओपनिंग तो कर ली और अपने कलेक्शन फ्लो को मेंटेन भी रखा लेकिन अब इसका बॉक्स ऑफिस पर रन धीरे-धीरे फीका पड़ रहा है. फिल्म अब दिनभर में 1 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 22वें दिन 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का 22 दिनों का नेट कलेक्शन 60.05 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 22 दिनों में 71.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
कितना रहा प्रोजेक्ट हेल मैरी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
वहीं ये फिल्म विदेशों में और भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 5400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस कलेक्शन को बहुत एक्स्ट्राऑर्डिनरी तो नहीं माना जाएगा लेकिन कम भी नहीं कहा जा सकता है. फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये के आसपास का माना जा रहा है. ऐसे बजट में फिल्म की 5400 करोड़ रुपये की कमाई बताती है कि ये पहले ही हिट हो चुकी है. अब देखने वाली बात होगी कि बचे हुए बजट में इस फिल्म का कलेक्शन कितना जाता है.
– Gabru Postponed:
क्या 100 करोड़ पार कर पाएगी प्रोजेक्ट हेल मैरी?
वहीं भारत में अब ये फिल्म 1 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर रही है. बढ़ते वक्त के साथ इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिल्म के लिए भारत में सेंचुरी लगाना कहीं सपना बनकर ही ना रह जाए. अभी भी फिल्म को भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने के लिए करीब 30 करोड़ का कलेक्शन करना है. अगर वीकेंड में फिल्म दोगुनी या तिगुनी कमाई भी कर ले जाती है तो भी इसके 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने की चांस बहुत कम नजर आ रही है.





