बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अमेरिका से भारतीय पासपोर्ट 7 दिन में रिन्यू, पुलिस वेरिफिकेशन पर उठा सवाल​ | एक चिता, 3 लाशें और पीछे रह गईं 2 मासूम बेटियां… आजमगढ़ हत्याकांड की दर्दनाक कहानी​ | बिहार कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: बेगूसराय में दिनकर और पटना में मां सीता विश्वविद्यालय को मंजूरी, 50 ड्रोन खरीद समेत कई प्रस्ताव पास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

HDFC बैंक के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए RBI कर रहा है विचार, जानिए रेस में कौन है सबसे आगे|​

एचडीएफसी बैंक के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के स्तर पर माथापच्ची चल रही है, क्योंकि बैंक के मौजूदा सीईओ शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। बैंक ने अपने शीर्ष पद के लिए आरबीआई के पास दो प्रमुख नामों की सिफारिश की है, जिसमें […]

एचडीएफसी बैंक के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के स्तर पर माथापच्ची चल रही है, क्योंकि बैंक के मौजूदा सीईओ शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। बैंक ने अपने शीर्ष पद के लिए आरबीआई के पास दो प्रमुख नामों की सिफारिश की है, जिसमें अनूप बागची और कैजाद भरूचा के नाम शामिल हैं।

अनूप बागची का नाम सबसे आगे

इस रेस में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ अनूप बागची का नाम सबसे आगे चल रहा है। 55 वर्षीय बागची पिछले तीन साल से इस पद पर हैं। इससे पहले वह 2017 से आईसीआईसीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में होलसेल बैंकिंग, ट्रांजैक्शन बैंकिंग और मार्केट्स ग्रुप जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। हालांकि, आरबीआई इस बात का मूल्यांकन कर रहा है कि कुछ वर्षों से मुख्यधारा की बैंकिंग से दूर रहने के कारण वह वर्तमान रेगुलेटरी और ऑपरेटिंग माहौल के बदलावों के साथ तालमेल बिठाने में कितने सक्षम हैं। उनकी उम्मीदवारी को लेकर आरबीआई ने इंश्योरेंस रेगुलेटर और आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ संदीप बख्शी से भी फीडबैक मांगा है। चूंकि जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है, इसलिए यदि रेगुलेटरी प्रक्रिया में समय लगता है, तो बोर्ड को बैकअप विकल्प भी तैयार रखने पड़ सकते हैं।

कैजाद भरूचा की उम्मीदवारी पर पेंच

आरबीआई बैंक द्वारा सुझाए गए दूसरे उम्मीदवार और 61 वर्षीय कैजाद भरूचा के नाम पर भी विचार कर रहा है। भरूचा जून 2014 से बैंक के होलटाइम डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। नियमों के अनुसार, यदि उन्हें चुना जाता है, तो होलटाइम डायरेक्टर, एमडी या सीईओ के रूप में लगातार काम करने की आरबीआई की 15 साल की समयसीमा जून 2029 में पूरी हो जाएगी। इस वजह से वह बतौर सीईओ अपना पूरा तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसे लेकर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY