मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs AFG: फिर नहीं मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11​ | ड्राइविंग लाइसेंस को दोबारा एक्टिवेट करने के लिए ये कोर्स अनिवार्य… UP में क्या है ये नियम?​ | क्रांति गौड़ पर गिरी गाज! श्रीलंकाई खिलाड़ी को इशारा करना पड़ा भारी, ICC ने सुनाई सजा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Hanuman Ansh Misses Oscar 2026: ‘हनुमान अंश’ ऑस्कर में नहीं जाएगी, सामने आई ये बड़ी वजह​

Hanuman Ansh Misses Oscar 2026: बॉक्स ऑफिस  पर सफलता पाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम को बड़ा झटका लगा है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ऑस्कर 2026  में शामिल होने से चूक गई है। कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ सफल होने के बाद से लगातार चर्चा में है।  करीब 2 करोड़ रुपए के बजट […]

Hanuman Ansh Misses Oscar 2026: बॉक्स ऑफिस  पर सफलता पाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम को बड़ा झटका लगा है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ऑस्कर 2026  में शामिल होने से चूक गई है। कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ सफल होने के बाद से लगातार चर्चा में है। 

करीब 2 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत की, लेकिन बाद में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 36 दिनों में भारत में करीब 205 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

ऑस्कर की रेस से क्यों बाहर ‘हनुमान अंश’?

प्रोड्यूसर नम्रता सिंह के मुताबिक, फिल्म को ऑस्कर 2026 के लिए समय पर सबमिट नहीं किया जा सका। बताया गया कि सबमिशन की आखिरी तारीख 7 सितंबर थी, लेकिन टीम इस डेडलाइन को पूरा नहीं कर पाई।

प्रोड्यूसर के अनुसार, फिल्म से जुड़ी टीम छोटी है और कई जिम्मेदारियां एक साथ संभालने के कारण समय पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

2 करोड़ की फिल्म ने कमाए 205 करोड़

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपए का कारोबार किया। शुरुआती 16 दिनों तक कलेक्शन की रफ्तार सीमित रही, लेकिन 17वें दिन से कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। 

इसके बाद फिल्म ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 36 दिनों में करीब 205 करोड़ रुपए के कलेक्शन तक पहुंच गई।

अन्य भाषाओं में भी नहीं हुई डबिंग

फिल्म का तेलुगु डब वर्जन भी तैयार किया गया है। हालांकि, समय और संसाधनों की कमी के कारण टीम इसे अन्य भाषाओं में डब नहीं कर सकी। 

कम बजट में बड़ी कमाई के बावजूद ऑस्कर सबमिशन की समयसीमा चूकना फिल्म की टीम के लिए बड़ा मौका हाथ से निकलने जैसा रहा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY