गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Gut Health Facts: क्या होती है गट हेल्थ? इससे जुड़े इन मिथक पर भरोसा करना पड़ेगा भारी​

गट हेल्थ का ये मतलब नहीं है कि ये आपकी पूरी पेट की सेहत को दर्शाता है. गट से कई चीजें जुड़ी हैं जिसमें आंतों की हेल्थ पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाता है. इसमें पेट ही नहीं, छोटीबड़ी आंत, भोजन नली, लिवर, पैंक्रियाज और गुड बैक्टीरिया शामिल होते हैं. वैसे लोगों में इसको लेकर […]

गट हेल्थ का ये मतलब नहीं है कि ये आपकी पूरी पेट की सेहत को दर्शाता है. गट से कई चीजें जुड़ी हैं जिसमें आंतों की हेल्थ पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाता है. इसमें पेट ही नहीं, छोटीबड़ी आंत, भोजन नली, लिवर, पैंक्रियाज और गुड बैक्टीरिया शामिल होते हैं. वैसे लोगों में इसको लेकर कई मिथक पॉपुलर हो रखे हैं. इनमें सबसे बड़ा मिथक ये है कि गट हेल्थ का मतलब सिर्फ पेट से हैं. जबकि ऐसा नहीं है. इस टॉपिक पर टीवी9 ने डॉ. साद अनवर से खास बातचीत की.

उनका कहना है कि आजकल ‘गट हेल्थ’ शब्द काफी सुनने को मिलता है, लेकिन इसके बारे में कई गलतफहमियां भी फैली हुई हैं. चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें…

क्या होती है गट हेल्थ? Gut Health

एक्सपर्ट कहते हैं कि गट हेल्थ का मतलब केवल पेट का ठीक रहना नहीं है, बल्कि हमारी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन, सही पाचन और पोषक तत्वों का उचित अवशोषण भी इसमें शामिल है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर खाना ठीक से पच रहा है, न्यूट्रिएंट्स एब्जॉर्ब हो रहे हैं, पेट साफ रहता है और आंतों में गुड बैक्टीरिया का बैलेंस बना हुआ है तो आपकी गट हेल्थ अच्छी है.

गट हेल्थ क्यों जरूरी है?

गट हेल्थ का सीधा कनेक्शन हमारी आंतों से हैं और इन्हें शरीर का दूसरा दिमाग पुकारा जाता है. दरअसल, आंतों का कनेकशन सिर्फ पाचन से नहीं बल्कि इम्यूनिटी, मेंटल हेल्थ और बॉडी के दूसरे अंगों से भी होता है. इम्यूनिटी की बात करें तो बॉडी का 70 फीसदी इम्यून सिस्टम आंतों से जुड़ा होता है. हेल्दी गट हानिकारक बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाने में हेल्प करता है.

गट हेल्थ से जुड़े मिथक एक्सपर्ट से जानें

डिटॉक्स ड्रिंक से जुड़ा मिथक डॉ. साद अनवर कहते हैं कि अक्सर लोग मान लेते हैं कि रोज़ प्रोबायोटिक सप्लीमेंट लेने या डिटॉक्स ड्रिंक पीने से गट हेल्थ अपने आप बेहतर हो जाएगी, जबकि ऐसा नहीं है. हर व्यक्ति की आंतों की ज़रूरत अलग होती है और बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट लेना हमेशा फायदेमंद नहीं होता.

गट को लेकर कंफ्यूजन एक और मिथक यह है कि अगर पेट में दर्द, गैस या कब्ज नहीं है तो गट पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि कई बार गट से जुड़ी समस्याएं बिना स्पष्ट लक्षणों के भी हो सकती हैं.

ऐसे ठीक रखें गट हेल्थ इसको बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त फाइबर, दही जैसी प्राकृतिक प्रोबायोटिक चीजें, पर्याप्त पानी, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद सबसे अधिक जरूरी हैं.

एंटीबायोटिक्स का रोल साथ ही, बिना जरूरत एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आंतों के अच्छे बैक्टीरिया प्रभावित हो सकते हैं. किसी भी लंबे समय तक रहने वाली पाचन संबंधी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से परामर्श लेना सबसे सही कदम है.

दही से गट हेल्थ की केयर लोग ये भी मान लेते हैं कि अगर वो दही खा रहे हैं तो इससे उनकी गट हेल्थ हमेशा ठीक रहेगी. ये प्रोबायोटिक का बेहतरीन सोर्स है लेकिन इस पर ही भरोसा करने लेना ठीक नहीं है. एक्सपर्ट के मुताबिक गट हेल्थ को सही रखने के लिए फाइबर, बैलेंस डाइट, फिजिकली एक्टिव रहना, अच्छी नींद के जरिए हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY