DharamViral

Guruwar Upay: अगर बिजनेस में करना चाहते हैं बढ़ोतरी तो गुरुवार को कर लें ये छोटा सा काम

Guruwar Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिसकी कुंडली में गुरु मजबूत होता है उसे मान-सम्मान, धन और सुखद वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन इन खास उपायों को करने से व्यक्ति को हर समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।

Guruwar Upay: अगर बिजनेस में करना चाहते हैं बढ़ोतरी तो गुरुवार को कर लें ये छोटा सा काम
Guruwar Upay: अगर बिजनेस में करना चाहते हैं बढ़ोतरी तो गुरुवार को कर लें ये छोटा सा काम

गुरुवार के दिन जरूर करें ये आसान उपाय

  • अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर देव गुरु बृहस्पति का ध्यान करते हुए उनके इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-‘ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः’।

  • अगर आप अपने बिजनेस की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो उसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु के सामने चन्दन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना करें।

  • अगर आपके दांपत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए गुरुवार के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें ‘माधवाय नमः।’ इस प्रकार मंत्र का जाप करने से अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिए गुरुवार के दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी-सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मंदिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।

  • अगर आप पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन आपका काम नहीं बन पा रहा है तो गुरुवार के दिन अपने गुरु या अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर देवगुरु बृहस्पति के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:।

  • अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए गुरुवार के दिन सुबह स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु के नारायण स्वरूप का ध्यान करें और साथ ही श्री नारायण के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।’

  • अगर आप अपनी व्यावसायिक यात्रा से अर्थ लाभ पाना चाहते हैं, अपनी फाइनेंशियल कंडिशन को बेहतर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन एक केसर की डिब्बी लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर अपने पास रख लें और जब कभी आप किसी व्यावसायिक यात्रा से बाहर जायें, तो उस केसर से अपने माथे पर तिलक लगाकर जायें। लेकिन अगर आप केसर ना ले सकें, तो आप एक डिब्बी में सुखी हल्दी ले लें।

    Khabar Monkey

  • अगर अपनी संतान की गतिविधियों के प्रति आपको हमेशा चिंता बनी रहती है, तो गुरुवार के दिन आपको एक नया पीले रंग का कपड़ा लेकर, उसे अपनी संतान के हाथों से स्पर्श कराकर विष्णु मंदिर में चढ़ाना चाहिए। साथ ही इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है – ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः।

  • अगर आप घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ प्रेम-भाव बनाये रखना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको श्री विष्णु भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और भगवान को आमरस का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में थोड़ा-सा आमरस खुद ग्रहण करें और घर के बड़े-बुजुर्गों को भी दें।……

  • अगर आप जीवन में निगेटिव सिचुएशन से बचे रहना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा के समय पांच गोमती चक्र लेकर भगवान के सामने रखने चाहिए और उनकी विधि-विधान पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन गोमती चक्र को उठाकर, एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

  • अगर आप अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करना चाहते हैं, यानी उन्हें बिना किसी परेशानी के अच्छे से निभाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय’। इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए और मंत्र जप के बाद श्री विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।

  • अगर आप नौकरी में लाभ की स्थिति सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको आम के साफ-सुथरे पांच पत्ते लेकर उन्हें पानी से धोना चाहिए और उन पर रोली से श्री लिखकर विष्णु भगवान को अर्पित करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply