चंदौली- चंदौली में चलती ट्रेन में हत्याकांड से सनसनी मच गई है…बता दें कि जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में युवक का मर्डर हुआ है… हमलावर ने युवक के सिर में गोली दागी है…अज्ञात हमलावर वारदात के बाद फरार हुआ है…

कल भी इसी ट्रेन में युवक को सिर में गोली मारी गई थी.लगातार दूसरे दिन हुई वारदात GRP UP की घोर लापरवाही को उजागर करती है। ट्रेनों में गश्त और सुरक्षा के दावे फेल साबित हो रहे हैं.
सीनियर अधिकारियों की अनदेखी
एक के बाद एक हत्याओं के बावजूद रेलवे और GRP के सीनियर अधिकारी बेखबर बने रहे. न पेट्रोलिंग बढ़ी, न कोई अलर्ट जारी हुआ। यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है.
Khabar Monkey
लगातार हो रही वारदातों से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में दहशत का माहौल है. रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.
GRP और रेलवे पुलिस ने जांच शुरू करने का दावा किया है, लेकिन दो दिन में दो हत्याएं सीनियर अधिकारियों की लापरवाही का सबूत हैं.





