शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

वर्धा के पवन लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़; LCB ने महिला को कराया मुक्त, संचालक सचिन जाधव गिरफ्तार​

Prostitute Ring Busted In Wardha: गुप्त सूचना के आधार पर अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक कक्ष एवं स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने वर्धा शहर के भामटीपुरा स्थित पवन लॉज पर छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को मुक्त कराया तथा लॉज संचालक को गिरफ्तार […]

वर्धा के पवन लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़; LCB ने महिला को कराया मुक्त, संचालक सचिन जाधव गिरफ्तार​

Prostitute Ring Busted In Wardha: गुप्त सूचना के आधार पर अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक कक्ष एवं स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने वर्धा शहर के भामटीपुरा स्थित पवन लॉज पर छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को मुक्त कराया तथा लॉज संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वर्धा के पवन लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़; LCB ने महिला को कराया मुक्त, संचालक सचिन जाधव गिरफ्तार​
वर्धा के पवन लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़; LCB ने महिला को कराया मुक्त, संचालक सचिन जाधव गिरफ्तार​

नकली ग्राहक भेजकर पुलिस ने की पुष्टि

पुलिस को सूचना मिली थी कि पवन लॉज में वर्धा जिले के बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए 8 जुलाई को पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को लॉज में भेजा। सूचना सही पाए जाने पर पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर एक महिला को वहां से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लॉज संचालक सचिन हरीश जाधव , निवासी भामटीपुरा, वर्धा को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, सहा. पुलिस निरीक्षक माधुरी वाघाड़े, पुलिस उपनिरीक्षक वर्षा तांदुलकर, पुलिस अमलदार अमर लाखे, संजय सिंह सूर्यवंशी, चंद्रकांत बुरंगे, संजय राठौड़, धर्मेंद्र अकाली, नवनाथ मुंडे, अक्षया सावरकर, सोनाली मेसरे, प्रतीक्षा पेंदाम तथा एएचटीयू व अपराध शाखा की टीम ने की।

आर्थिक लाभ के लिए चल रहा था लॉज में गोरखधंधा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह आर्थिक लाभ के लिए बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर उन्हें पैसों का लालच देकर देह व्यापार कराने का काम कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7,200 रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री सहित कुल 18,200 रुपये का माल जब्त किया। मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY