DharamViral

Ganga Dussehra Remedies: नौकरी की हर बाधा होगी दूर, इस दिन बस कर लें ये आसान काम

सनातन धर्म में गंगा दशहरा का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसी पावन घटना की स्मृति में हर वर्ष गंगा दशहरा का उत्सव मनाया जाता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल गंगा दशहरा का पावन पर्व 25 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान-पुण्य को बेहद फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए पुण्य कार्यों से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इस दिन किए गए कुछ उपाय करियर और नौकरी में आ रही बाधाओं को कम करने में भी मदद करती है। 
यदि आपके नौकरी में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको प्रमोशन में देरी हो रही है, तो गंगा दशहरा पर इन जरुरी उपायों को जरुर करें। आइए आपको बताते हैं गंगा दशहरा पर किए जाने वाले 4 आसान उपाय।

गंगा दशहरा पर करें ये उपाय

Ganga Dussehra Remedies: नौकरी की हर बाधा होगी दूर, इस दिन बस कर लें ये आसान काम
Ganga Dussehra Remedies: नौकरी की हर बाधा होगी दूर, इस दिन बस कर लें ये आसान काम
गंगा नदी में करें दीपदान
गंगा दशहरा की शाम को आप गंगा या किसी भी पवित्र नदी में दीपदान करें। ऐसा करने से आपको काफी पुण्यफलों की प्राप्ति होगी।  धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है। इस दिन आटे का दीपक बनाकर उसमें घी का दीपक जलाएं। इस उपाय के करने से करियर में तरक्की और बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
जरुरतमंदों को दान करें
गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य के कार्य करना बहुत शुभ माना जाता है। गंगा दशहरा पर जरुरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, पानी से भरा घड़ा या फल दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य करने से ग्रहों दोषों का प्रभाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। अगर आपकी नौकरी में लगातार समस्याएं आ रही हैं, तो इस दिन जरुरतमंदों की सहायता जरुर करें। ऐसा करने से करियर में चल रही सभी बाधाएं दूर होंगी।
पवित्र नदी में स्नान करें
गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करना काफी शुभ होता है। इस दिन गंगा स्नान न कर पाएं तो इस दिन नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदें मिलाकर स्नान जरुर करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है। इस उपाय के करने से नौकरी में चल रही समस्याएं दूर हो सकता हैं और जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है।
भगवान शिव की पूजा करें
इस दिन मां गंगा के साथ भगवान शिव की पूजा करना भी काफी शुभ होता है। इस दिन आप शिवालय में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं, इससे आपका करियर की बाधाएं दूर हो जाएगी।

Khabar Monkey

Leave a Reply