शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में​ | 11 चक्कर पूरे किए, आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें… होमगार्ड भर्ती में BTech पास युवक की मौत​ | Bigg Boss 20: Qazi Touqeer के ‘Ganji Gudiya’ और ‘Lollipop’ कमेंट पर बवाल, घरवालों ने उठाए सवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सहरसा में BJP नेता की हत्या, कमरे में शव रख बाहर से लगा दिया ताला; 2 दिन बाद खुला राज​

Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर बम्फर चौक के पास वार्ड नंबर15 में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा कि पहले अभिजीत सिंह की जमकर पिटाई की गई. इसके […]

Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर बम्फर चौक के पास वार्ड नंबर15 में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा कि पहले अभिजीत सिंह की जमकर पिटाई की गई. इसके बाद गोली मार दी गई. हत्या के बाद शव को कमरे के अंदर छोड़ दिया गया और बाहर से गेट पर ताला लगा दिया गया. करीब दो दिनों तक शव कमरे में पड़ा रहा. बंद कमरे से शव बरामद होने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

बंद कमरे में मिला शव

अभिजीत सिंह किसी पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर लौटे थे. इसके बाद कमरे के अंदर ही उनकी हत्या कर दी गई. घटना का पता तब चला, जब उनका दोस्त आर्यन वहां पहुंचा. बाहर गेट पर ताला लगा देखकर उसने खिड़की से अंदर झांका तो कमरे में अभिजीत का शव पड़ा दिखाई दिया. इसके बाद उसने अभिजीत के भाई को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर कमरे के अंदर से शव बरामद किया.

मुंह पर तकिया रखकर गोली मारी गई

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया घटना रात करीब 2 बजे के बाद की है. पुलिस ने बताया कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. उसके मुंह पर तकिया रखा हुआ था. आशंका है कि तकिया रखकर गोली मारी गई. शव की स्थिति भी घटना की भयावहता की ओर इशारा कर रही थी. हालांकि हत्या की पूरी तस्वीर पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

पैसों के लेनदेन का विवाद बना हत्या की वजह?

प्रारंभिक जानकारी में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. हत्या का आरोप मृतक के कुछ परिचितों पर लगाया जा रहा है. घटना के सिलसिले में आर्यन का नाम भी चर्चा में है और उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं. हालांकि इन आरोपों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

पार्टी से लौटने के बाद हत्या की आशंका

बताया जा रहा कि घटना से पहले अभिजीत एक पार्टी में गए थे. पार्टी से लौटने के बाद ही किसी समय हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है. इसके बाद शव को कमरे में छोड़कर बाहर से ताला लगा दिया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अभिजीत के साथ कमरे में कौनकौन मौजूद था और हत्या के बाद वहां से कौन निकला?

इलाके में तनाव, पुलिस जांच तेज

वहीं बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की हत्या की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. परिजनों में कोहराम मच गया. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY