शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिवाली से पहले मेरठ जेल में नीले ड्रम वाली मुस्कान को मिला काम, बैग सिलने में जुटी रविता​ | Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या दीपोत्सव के लिए रूट डायवर्जन लागू, 8 नवंबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें कौन सा रास्ता रहेगा बंद​ | धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, ₹1.25 लाख करोड़ के पार पहुंच सकता है कारोबार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diwali Decoration Ideas: महंगाई की वजह से नहीं कर पा रहें हैं दिवाली की डेकोरेशन? वेस्ट चीजों से ऐसे बनाएं सजावट का सामान​

Diwali Decoration Ideas: दिवाली का त्योहार आते ही लोग अपने घरों को सजाने की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस दिन घर की साफसफाई से लेकर रंगोली, दीये और लाइटिंग तक हर चीज का खास ध्यान रखा जाता है। बाजार में सजावट के लिए कई तरह की लड़ियां और डेकोरेटिव आइटम मिलते हैं, लेकिन इन्हें […]

Diwali Decoration Ideas: दिवाली का त्योहार आते ही लोग अपने घरों को सजाने की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस दिन घर की साफसफाई से लेकर रंगोली, दीये और लाइटिंग तक हर चीज का खास ध्यान रखा जाता है। बाजार में सजावट के लिए कई तरह की लड़ियां और डेकोरेटिव आइटम मिलते हैं, लेकिन इन्हें खरीदने में काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। 

ऐसे में आप घर में रखे पुराने अखबार, रंगीन कागज, गत्ते और दूसरी बेकार चीजों की मदद से खूबसूरत सजावटी लड़ियां बना सकते हैं। इनसे घर को नया और आकर्षक लुक मिलेगा, साथ ही वेस्ट चीजों का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा।

 

रंगीन कागज से बनाएं फूलों की लड़ियां

दिवाली पर घर के दरवाजे और दीवारों को सजाने के लिए रंगीन कागज से फूलों की लड़ियां बना सकते हैं। इसके लिए लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग के कागज लें। कागज को फूलों के आकार में काटकर उनकी कई परतें तैयार करें। अब इन्हें बीच से चिपकाकर धागे या मजबूत डोरी में एकएक करके पिरो दें। तैयार लड़ियों को दरवाजे, खिड़की या पूजा घर के आसपास लगा सकते हैं।

पुराने अखबार से बनाएं सजावटी लड़ियां

अगर आपके घर में पुराने अखबार रखे हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय सजावट के काम में ले सकते हैं। इसके लिए अखबार की लंबी पट्टियां काट लें। अब इन्हें गोल छल्ले बनाकर एकदूसरे के अंदर जोड़ते जाएं। आप चाहें तो इन छल्लों पर रंगीन पेंट या चमकीला पेपर भी चिपका सकते हैं। इस तरह तैयार हुई लड़ियां दीवारों और दरवाजों पर काफी सुंदर लगेंगी।

आइसक्रीम स्टिक से बनाएं छोटीछोटी लड़ियां

घर में इस्तेमाल होने वाली आइसक्रीम स्टिक को भी दिवाली डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्टिक को अलगअलग रंगों से पेंट करें। अब इनकी मदद से छोटे सितारे, चौकोर डिजाइन या फूल बनाएं। इन्हें सूखने के बाद मजबूत धागे से जोड़ दें। तैयार सजावटी लड़ियों को बालकनी, खिड़की या घर के किसी खाली कोने में लगा सकते हैं।

पुराने गत्ते से बनाएं सितारों की लड़ियां

पुराने डिब्बों और गत्ते से भी खूबसूरत सजावटी लड़ियां तैयार की जा सकती हैं। इसके लिए गत्ते पर सितारे, चांद और फूल के आकार बनाकर काट लें। अब इन पर गोल्डन या सिल्वर रंग का पेंट करें। चाहें तो चमकीली शीट भी चिपका सकते हैं। इसके बाद सभी आकृतियों में छोटा छेद करके उन्हें धागे में पिरो दें। इससे घर की दीवारों को फेस्टिव लुक मिलेगा।

पुराने कपड़ों से बनाएं खूबसूरत रंगीन लड़ियां

अगर घर में पुराने रंगीन कपड़े पड़े हैं, तो उनसे भी शानदार लड़ियां बनाई जा सकती हैं। इसके लिए कपड़ों को छोटेछोटे त्रिकोण या फूल के आकार में काट लें। अब इन्हें एक मोटे धागे या रिबन पर सिलकर जोड़ दें। आप अलगअलग रंगों और डिजाइन के कपड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर को पारंपरिक और आकर्षक लुक मिलेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY