Divyanka Tripathi Baby: टीवी की मशहूर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने जुड़वा बच्चों की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की। कपल ने एक ज्वाइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने दो बेटों को जन्म दिया है। शादी के दस साल बाद कपल की पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत हो चुकी है।

–
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का पोस्ट
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा था हमने खुशियां मांगी और भगवान ने कहा- डबल खुशियां ले लो।
साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे “द ब्वाइज” आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए। इस नई और खूबसूरत पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत पर मुझे और दिव को आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’
–
6 महीनों तक छिपाई प्रेग्नेंसी
बता दें कि कपल ने लंबे समय तक प्रेग्नेंसी को छिपाकर रखा था। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि दोनों ने पिछले साल यह प्लान किया और जब यह खुशी हमें मिली तो हमने 6 महीनों तक छिपाया। दिव्यांका और विवेक दोनों ही ज्यादा मीडिया में आना पसंद नहीं करते, यही वजह है कि दोनों 6 महीनों तक यह खबर छिपा पाए।





