Delhi Fire News : देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल और रेस्टोरेंट संचालित पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस भीषण हादसे में मरने वालों में 17 अफ्रीकी नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा आग से झुलसे लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस हादसे के साथ ही बहुमंजिली इमारतो में सुरक्षा प्रबंध की पोलपट्टी भी खुलकर सामने आ गई है।

Malviya Nagar Hotel Fire : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े 8 बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही देर में पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय बेसमेंट में मौजूद कई लोग धुएं और लपटों के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
दमकलकर्मियों ने बचाई तीन लोगों की जान
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। धुएं के कारण तीनों बेहोश हो गए थे, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये तीनों अफ्रीकी मूल के बताए जा रहे हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए.के. मलिक के अनुसार सुबह करीब 8:51 बजे आग लगने की पहली सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में ही कई दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया गया। बाद में आग की भयावहता को देखते हुए कुल 10 दमकल गाड़ियों को राहत कार्य में लगाया गया।
जांच में जुटा प्रशासन
बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी की। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डिवीजनल ऑफिसर रविंदर भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच होगी। प्रशासन ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोग कमरों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर मदद मांगते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। चारों तरफ धुएं और आग की लपटों के बीच लोग बालकनी और छत पर फंस गए थे। इस मुश्किल समय में आसपास रहने वाले लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों से गद्दे निकालकर इमारत के नीचे बिछा दिए ताकि ऊपर से कूदने वाले लोगों को कम चोट पहुंचे। इसी दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाकर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Khabar Monkey
Delhi Fire News : राहत-बचाव में जुटी टीमें, हादसे की जांच शुरू
Delhi Malviya Nagar Fire : दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई दमकलकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए। हादसे की तस्वीरों में बचावकर्मी धुएं और मलबे के बीच घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
Delhi Fire News Today : आग पर काबू पाने के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हादसे के बाद इमारत के आसपास जला हुआ मलबा, टूटे हुए सामान और बचाव कार्य में इस्तेमाल किए गए गद्दे बिखरे दिखाई दिए।
Delhi Fire News Today In Hindi : घटना की कई तस्वीरें हादसे की भयावहता को बयां कर रही हैं। एक तस्वीर में खिड़की के पीछे फंसी एक विदेशी महिला मदद के लिए गुहार लगाती नजर आ रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में स्थानीय लोग धुएं और आग के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। मालवीय नगर का यह अग्निकांड राजधानी के हालिया वर्षों के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक माना जा रहा है।
<p>The post first appeared on .</p>












