CID Daya Next Movie: अब भले ही टीवी पर CID शो नहीं आता है, लेकिन अभी भी ये शो लोगों के दिलों में बसता है. इस शो ने कई एक्टर्स को घर-घर में पहचान दिलाई है. उन्हीं में एक नाम एक्टर दयानंद शेट्टी का भी है. वो इस शो में सीनियर इंस्पेक्टर दया का रोल करते थे. उनका रियल लाइफ नाम भी दया ही है. CID सीजन 2 के ऑफ एयर होने के बाद लोग उन्हें काफी मिस करते हैं. अगर आप दया के फैन हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, अगले महीने उनकी एक फिल्म आने वाली है.

दयानंद शेट्टी ने अपने करियर में ‘सिंघम 2’, ‘सिंघम 3’, ‘गोविंदा नाम मेरा’ समेत और भी कई फिल्मों में काम किया है. वहीं IMDB के अनुसार अब वो मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में भी नजर आने वाले हैं. अभी फिल्म में उनके रोल का ऑफिशियल ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन IMDB पर कास्ट में उनका नाम भी शामिल है. यानी वो भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं.
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म
‘पति पत्नी और वो दो’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में लीड रोल में हैं. वहीं उनके साथ इस फिल्म में वामिका गब्बी, रकुलप्रीत सिंह और सारा अली खान नजर आने वाली हैं. 20 अप्रैल को मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर वीडियो जारी किया था. ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था. हालांकि, उसमें दयानंद शेट्टी की झलक नहीं दिखी थी, लेकिन अगर वो इस फिल्म में नजर आते हैं, तो कॉमेडी फिल्म में उन्हें देखना उनके फैंस के लिए खास होगा, क्योंकि कुछ प्रोजेक्ट को हटा दें तो वो ज्यादातर एक्शन करते ही दिखेंगे.
–
‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज डेट
‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा दयानंद शेट्टी के फैंस को CID के तीसरे सीजन का भी इंतजार है. पिछले साल दूसरा सीजन ऑफ एयर हो गया था. उसके बाद से फैंस अगले सीजन के इंतजार में हैं, लेकिन अभी तक डेट अनाउंस नहीं हुई है.





