EntertainmentViral

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: वीकेंड पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘दादी की शादी’, क्या कपिल के खाते में गई एक और फ्लॉप

Daadi Ki Shaadi and Krishnavataram Collection: बीते हफ्ते दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहली ‘कृष्णावतारम’ 7 मई को रिलीज हुई और दूसरी ‘दादी की शादी’ एक दिन बाद 8 मई को रिलीज हुई। दोनों के जॉनर बिल्कुल अलग थे। एक माइथोलॉजिकल, तो दूसरी फैमिली ड्रामा थी। चलिए अब जानते हैं कि पहला वीकेंड खत्म होने के बाद इन दोनों मूवीज ने कितना कलेक्शन किया है।

Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: वीकेंड पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘दादी की शादी’, क्या कपिल के खाते में गई एक और फ्लॉप
Daadi Ki Shaadi Box Office Collection: वीकेंड पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘दादी की शादी’, क्या कपिल के खाते में गई एक और फ्लॉप

5 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘दादी की शादी’

सैकनिल्क के अनुसार, आशीष आर मोहन के निर्देशन में बनी कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर स्टारर फिल्म ‘दादी की शादी’ अपने पहले वीकेंड पर 5 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पाई। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 60 लाख का बिजनेस किया। इसके बाद दूसरे दिन 1.15 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी तो हुई, लेकिन वह कुछ खास ही थी। रविवार को फिल्म ने 1,655 शो से 1.70 करोड़ का बिजनेस किया।

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

इसके साथ ही अब तक भारत में ‘दादी की शादी’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.14 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये हो गया है। शनिवार के मुकाबले रविवार को कमाई में 47.8% की ग्रोथ हुई। बता दें कि तीसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 22% रही। ऐसे में यह मूवी पहले वीकेंड पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई।

कपिल शर्मा की फिल्म हुई फ्लॉप?

किसी भी फिल्म की रिलीज के बाद उसका पहला वीकेंड काफी अहम होता है, क्योंकि इन तीन-चार दिनों की कमाई से फिल्म के चलने और न चलने का अंदाजा लग जाता है। अब जहां इस मूवी ने पहले वीकेंड पर 5 करोड़ भी नहीं कमाए हैं। वहीं, वीकडे में तो और कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपिल शर्मा के खाते में एक और फ्लॉप चली गई है।

‘कृष्णावतारम’ के साथ हुआ क्लैश

कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म के न चलने की एक और वजह हो सकती है और वो है इससे एक दिन पहले रिलीज हुई पौराणिक फिल्म ‘कृष्णावतारम’। भले ही इस मूवी का ज्यादा बज न हो, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कपिल की फिल्म से अच्छा बिजनेस कर रही है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने पहले रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस 3.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बता दें कि यह इस फिल्म का चार दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन है। फिल्म ने पहले दिन 42 लाख, दूसरे दिन 1.15 करोड़, तीसरे दिन 2.25 करोड़ और चौथे दिन 3.01 करोड़ कमाए। इसके बाद मूवी का कुल ग्रॉस कलेक्शन 8.77 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 7.32 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply