गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Share Market Rally: 542 दिनों बाद बाजार में आई ऐसी बहार, सेंसेक्स 2000 अंकों के पार, निवेशकों पर 5 घंटे में 8 लाख करोड़ की बौछार​ | Ramayana Part 1 X Review | ‘रामायण पार्ट 1’ पर सोशल मीडिया पर आया दर्शकों का सैलाब! रणबीर, यश और साई पल्लवी की महाकाव्य फिल्म को लेकर क्या बोले लोग?​ | कच्चे तेल में गिरावट का असर, इन कंपनियों की हुई मौज, शेयरों में 8% तक की तेजी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

DA Hike: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, CM का बड़ा ऐलान​

Uttrakhand DA Hike: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर हुआ […]

Uttrakhand DA Hike: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।

महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर हुआ 63

आपको बता दें उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के बाद अब 60 से 63 प्रतिशत हो गया है। इसका लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी।

सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत बढ़ा भत्ता 

आपको बता दें भारत सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 1 जुलाई, 2026 से 63 प्रतिशत किया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ 

आपको बता दें इस निर्णय का लाभ राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ ही स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पात्र कार्मिकों को भी मिलेगा।

इस दिन से मिलेगा बढ़े डीए का लाभ 

आपको बता दें मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार पात्र कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान एरियर के रूप में नकद किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY