SportsViral

CSK फैंस के लिए एक साथ आई अच्छी और बुरी खबर, चेपक आएंगे महेंद्र सिंह धोनी, खेलेंगे नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में सोमवार (18 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी घरेलू मैच खेलेगी। चेपक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच पहले फैंस के लिए अच्छी और बुरी खबर दोनों आई है। महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में स्टेडियम आ सकते हैं, लेकिन खेलते नहीं दिखेंगे। धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है। वह स्टेडियम तक नहीं आए हैं।

CSK फैंस के लिए एक साथ आई अच्छी और बुरी खबर, चेपक आएंगे महेंद्र सिंह धोनी, खेलेंगे नहीं
CSK फैंस के लिए एक साथ आई अच्छी और बुरी खबर, चेपक आएंगे महेंद्र सिंह धोनी, खेलेंगे नहीं

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान वह फिर से चोटिल हो गए हैं। लखनऊ जाने से पहले धोनी को नेट प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। इसके कारण विमान टिकट बुक होने के बाद भी धोनी लखनऊ नहीं पहुंचे। सनराइजर्स के खिलाफ मैच से एक दिन पहले धोनी ने नेट्स पर 30 मिनट बल्लेबाजी की।

Khabar Monkey

मैच के बाद फैंस का अभिवादन करेंगे धोनी

बड़े-बड़े लगाने के दौरान भी धोनी दर्द में नहीं दिखे। हालांकि, अभ्यास सत्र के बाद उन्होंने मैच में न खेलने का फैसला किया, क्योंकि वह 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी उनके खेलने की संभावना नहीं है, लेकिन वह चेपक में मौजूद होंगे और मैच के बाद फैंस का अभिवादन करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स हर सीजन घरेलू मैदान पर आखिरी मैच के बाद ऐसा करती है।

चेन्नई के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी

सीजन की शुरुआत में चोट के कारण कुछ हफ्तों के लिए बाहर होने के बाद धोनी किसी भी मैच में नहीं खेले हैं। बाहर के मैचों में वह चेन्नई में ही रहेंगे। पिंडली की चोट से उबरने के बाद धोनी ने कार्तिक शर्मा की जगह लेने से मना कर दिया। इस खिलाड़ी को फ्रैंचाइजी तैयार कर रही है। जेमी ओवरटन की चोट के बाद टीम में जगह खाली है, लेकिन अगूठे की चोट के कारण धोनी नहीं खेलेंगे। चेन्नई के 12 मैच में 12 अंक हैं। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो मैच जीतने होंगे।

चेन्नई-सनराइजर्स मैच के बाद प्लेऑफ के दो स्लॉट हो सकते हैं बुक

चेन्नई सुपर किंग्स की हार का मतलब होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे। गुजरात टाइटंस के पहले से ही 16 अंक हैं। ऐसे में केवल राजस्थान रॉयल्स ही एकमात्र टीम बचेगी, जो 16 अंक तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply