SportsViral

CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी

GT vs CSK Highlights: गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाज साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार पांच अर्धशतक लगाकर वीरेंद्र सहवाग, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। साई सुदर्शन ने कहा कि वो इस क्लब का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने जोर जोर देकर कहा कि फिलहाल गुजरात टाइटंस का पूरा ध्यान आगे आने वाली बड़ी चुनौती पर है।

CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी

गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 84 रन की पारी खेलने के बाद सुदर्शन ने ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि उस लिस्ट में शामिल होना बहुत शानदार अनुभव है, लेकिन अभी भी काम बाकी है। हमें मैच जीतना है, और प्लेऑफ में भी अच्छा प्रदर्शन करना है। इसलिए मेरी नजर उसी पर है। मैं बहुत खुश हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं।

गिल के साथ ही 125 रनों की साझेदारी

के खिलाफ खेले गए मैच में साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ 125 रनों की साझेदारी की। गिल 64 रन बनाकर स्पेंसर जॉनसन का शिकार बने। हालांकि, गिल के आउट होने के बाद भी साई का बल्ला शांत नहीं हुआ और उन्होंने इसके बाद तीसरे विकेट के तौर पर बल्लेबाजी करने आए जोस बटलर के साथ मिलकर 82 रनों की एक और बड़ी पार्टनरशिप की। 

साई सुदर्शन ने मैच के बाद कहा कि  मुझे लगता है कि जिस तरह शुभमन ने खेला, वह अविश्वसनीय था। जोस बटलर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। शायद मैं और भी बेहतर कर सकता था और 10-15 रन और बना सकता था। हम अपने स्कोर को देखकर नहीं खेलते, बल्कि स्थिति के हिसाब से खेलते हैं।

Khabar Monkey

हमें अपनी साझेदारी पर और ध्यान देने की जरूरत

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम साझेदारी पर ध्यान देते हैं। मैं उस समय तेजी से रन नहीं बना रहा था। जब पावर-प्ले खत्म हुआ, तब हम प्रति ओवर 10 रन बना रहे थे। इसलिए मुझे लगता है कि मैं अपने स्कोर या अपनी खेली गई गेंदों पर ध्यान नहीं दे रहा था कि मैंने उन गेंदों से कितने रन बनाए या शुभमन ने कितने रन बनाए। मुझे लगता है कि हम एक साझेदारी के तौर पर खेलते हैं। हम सही मौके चुनते हैं और गेम को आखिर तक ले जाते हैं।

IPL 2026 में शानदार रहा है प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में बेहतरीन रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता रही है। सुदर्शन सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पास ऑरेंज कैप आ गई है। सुदर्शन ने 14 मैचों में 638 रन बना लिए हैं। इस सीजन में उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक हैं। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply