HealthViral

Cooling Effect Herbs: घर में उगाएं ये 4 तरह की हर्ब, खाने का बढ़ाएंगी स्वाद…शरीर भी रहेगा ठंडा

Cooling Effect Herbs: घर में उगाएं ये 4 तरह की हर्ब, खाने का बढ़ाएंगी स्वाद…शरीर भी रहेगा ठंडा

मिलावट के दौर में घर में उगे फल, सब्जियां हर्ब ज्यादा बेहतर रहते हैं. आप अपने घर में कुछ ऐसी हर्ब उगा सकते हैं जो शरीर को ठंडा रखेंगी और इस मई-जून, जुलाई की गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ ही इस दौरान होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम जैसे मितली, पेट में दर्द से भी बचाएंगी. इन हर्ब में लेमनग्रास, पुदीना, करी पत्ता भी शामिल है जो पोषक तत्वों का खजाना हैं. चलिए जान लेते हैं कि आप कैसे इन हर्ब को डाइट में शामिल कर सकते हैं और इनमें कितने न्यूट्रिएंट्स हैं.

Cooling Effect Herbs: घर में उगाएं ये 4 तरह की हर्ब, खाने का बढ़ाएंगी स्वाद…शरीर भी रहेगा ठंडा
Cooling Effect Herbs: घर में उगाएं ये 4 तरह की हर्ब, खाने का बढ़ाएंगी स्वाद…शरीर भी रहेगा ठंडा

हर्ब को घर में उगाना बहुत आसान होता है, क्योंकि ये तेजी से ग्रो होती हैं. बस समर सीजन में हल्का सा धूप से बचाकर रखने की जरूरत होती है. शरीर को ठंडा रखने के लिए ये सारी हर्ब बेहद कारगर हैं.

Khabar Monkey

पुदीना करें ग्रो

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीना एक बेहतरीन हर्ब है जो किसी भी खाने की चीज में तुरंत फ्रेश फील एड करता है. के मुताबिक, पुदीना IBS (पाचन से जुड़ी एक दिक्कत) वालों के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा ये नॉर्मल इंडाइजेशन जैसे एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट में गैस, मतली-उल्टी में भी राहत दिलाता है. इसमें विटामिन ए, फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीज जैसे कई पोषक तत्व होते हैं.

लेमनग्रास उगाएं

ये एक ऐसी हर्ब है जिसमें से लेमन यानी नींबू के जैसी खुशबू आती है. इसकी तासीर भी ठंडी होती है और ये रिफ्रेशिंग फील देती है. इसकी चाय आपको गर्मी में होने वाले स्ट्रेस में रिलीफ दिलाने में कारगर रहती है. में कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स क्लोरोजेनिक एसिड, आइसोओरिएंटिन, और स्वर्टियाजैपोनिन भी होते हैं. ये गर्मी में आपकी स्किन को भी हेल्दी रखेंगे.

Image: Getty Images

हरा धनिया की तासीर भी है ठंडी

हरा धनिया भी शरीर को ठंडा रखने में एक बढ़िया हर्ब है. ये आपके पाचन को भी दुरुस्त रखता है, जिससे पेट में गैस, ब्लोटिंग नहीं होती है. आप खाने में गार्निशिंग करने के अलावा धनिया पत्ता का जूस-काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं. आप अपने घर में रखे सूखे धनिया से ही हरा धनिया आसानी से उगा सकते हैं.

करी पत्ता है कमाल हर्ब

खाने में करी पत्ता का तड़का लग जाए तो मजा ही आ जाता है. ये आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में भी कारगर है. आप खाली पेट करी पत्ता चबाकर खा सकते हैं. ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर इंफ्लामेशन तक को कम करने में कारगर है. में दी गई जानकारी के मुताबिक, रिसर्च कहती हैं कि करी पत्ता में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे लिनालूल (Linalool), अल्फा-टर्पिनिन (Alpha-Terpinene), मायसिन (Myrcene), अल्फा-पिनिन (Alpha-Pinene) आदि पाए जाते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply