CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने दिल्ली में फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि अगर CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को देशभर से CJP कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर जंतरमंतर पर प्रदर्शन करेंगे।

If Gyanesh Kumar doesn’t resign, cockroaches from across India will march to Delhi & protest at Jantar Mantar on October 10.
If Delhi Police tries to stop us, wherever they stop us will become our Jantar Mantar..
Ours will be a peaceful andolan. We will walk on the path shown…
— Abhijeet Dipke October 2, 2026
जहां रोकेंगे, वहीं होगा प्रदर्शन
अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतरमंतर जाने से रोका, तो जिस जगह उन्हें रोका जाएगा, वहीं ‘जंतरमंतर’ होगा, यानी उसी जगह प्रदर्शन किया जाएगा।
शांतिपूर्ण आंदोलन का दावा
CJP का आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। अभिजीत दिपके कहा कि संगठन महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेगा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।
लोकतंत्र से जुड़ी लड़ाई
अभिजीत दिपके इस आंदोलन को लोकतंत्र और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव से जुड़ा बताया है। उन्होंने ऐसे नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।