मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
13 गलत PIN के बाद हमेशा के लिए लॉक होगा Samsung फोन, जानिए नया सिक्योरिटी सिस्टम​ | Tata Sons AGM पहली बार स्थगित, चेयरमैन पद के उत्तराधिकारी की तलाश तेज​ | छात्रों की हड़ताल खत्म, राहुल गांधी बोले- छात्रों की आवाज सुनना जरूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Charu Asopa ने बेटी जियाना को दादा-दादी से मिलने से रोकने के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बिजनेस स्ट्रगल पर भी बोलीं​

टीवी अदाकारा चारू असोपा भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। चारू अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया ब्लॉग शेयर किया, जिसमें वह पति राजीव सेन […]

टीवी अदाकारा चारू असोपा भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। चारू अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया ब्लॉग शेयर किया, जिसमें वह पति राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ नजर आईं। वीडियो में राजीव अपनी बेटी के लिए ढेर सारे गिफ्ट लेकर पहुंचे। इसी ब्लॉग में चारू असोपा ने अपने ऊपर लगाए जाने वाले कई आरोपों पर भी खुलकर बात की और लोगों को अपनी तरफ की सच्चाई बताई।

क्या जियाना को दादादादी से मिलने नहीं देतीं चारू असोपा?

चारू असोपा पर अक्सर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वह अपनी बेटी जियाना की जिंदगी को कंट्रोल करती हैं और उसे राजीव सेन के परिवार यानी उसके दादादादी से मिलने नहीं देतीं। अब चारू ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि सच्चाई लोगों की धारणा से बिल्कुल अलग है।

चारू ने अपने ब्लॉग में बताया कि जियाना अपने जन्मदिन पर दादादादी से मिलने जाने वाली थी। उन्होंने कहा कि परिवार में हर बड़े मौके पर एकदूसरे से मिलनाजुलना होता है। चारू के मुताबिक, वह खुद जियाना को लेकर राजीव सेन के परिवार के घर जाती हैं और परिवार के लोग भी उनसे मिलने आते हैं।

चारू ने कहा, “जियाना अपने बर्थडे के लिए दादादादी के पास जाने वाली थी। हम हर एक बड़े मौके पर वहां जाते हैं। हम भी उनके घर जाते हैं और वो भी हमारे यहां मिलने आते हैं। जियाना के ऊपर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि वो अपने दादादादी से नहीं मिल सकती है।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग किस आधार पर इस तरह के आरोप लगाते हैं, क्योंकि वह खुद अपनी बेटी को उसके दादादादी से मिलाने लेकर जाती हैं।

बिजनेस में चल रही है चारू असोपा की स्ट्रगल

चारू असोपा ने पारिवारिक विवादों और बेटी से जुड़े आरोपों के अलावा अपने बिजनेस को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और उन्हें अपने सभी खर्चों को खुद मैनेज करना पड़ रहा है।

चारू ने कहा, “जो लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं, उन्हें मेरे शूज में पैर रखने चाहिए क्योंकि मेरा वक्त थोड़ा खराब चल रहा है। असल में मेरा बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और मुझे सारे खर्चे मैनेज करने पड़ रहे हैं। मैं इन दिनों काफी स्ट्रगल कर रही हूं।”

चारू की इस बात से साफ है कि वह इस समय अपनी निजी जिंदगी के साथसाथ प्रोफेशनल स्तर पर भी कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। अपने ब्लॉग के जरिए वह लगातार फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY