Chandra Gochar: चंद्र ग्रह 27 मई की रात को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात्रि 7 बजे होगा। इस गोचर के चलते कुछ राशियों के जीवन में फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। इन राशियों को करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है साथ ही सेहत में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

मिथुन राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा जिसके चलते आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कारोबारियों को धन लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। वहीं जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके काम को सराहना मिल सकती है और कुछ लोग उच्च पद भी पा सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं।
कर्क राशि
आपके सुख भाव यानि चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर होग। चंद्रमा के इस गोचर के चलते पारिवारिक जीवन में आपको खुशियां प्राप्त होंगी और कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं इसलिए चतुर्थ भाव में इनकी स्थिति आपको मानसिक रूप से भी सशक्त बनाएगी। जो लोग खुद का कारोबार करने का विचार बना रहे थे वो आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोग भी शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वाहन और भूमि-भवन का सुख कुछ लोगों को मिल सकता है।
धनु राशि
आपके एकादश भाव यानि की लाभ के भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। चंद्रमा के इस गोचर के चलते आपको आय के विभिन्न स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कहीं पैसे का निवेश किया था तो जबरदस्त रिटर्न मिलने की संभावना है। रोजगार की तलाश में लगे इस राशि के जातकों को अच्छी जगह पर जॉब मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में आपको बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत से जुड़ी आपकी चिंताएं भी दूर हो सकती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Khabar Monkey





