DharamViral

Chalisa Yog 2026 भरेगा झोली! 4 मई से बुध-शुक्र का दुर्लभ योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते

Chalisa Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष स्थितियों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 4 मई से बुध और शुक्र ग्रह एक खास कोण में आकर चालीसा योग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग धन, करियर और समृद्धि में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है और सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। विशेष रूप से 4 राशियों के जातकों को इसका लाभ मिलेगा और चालीसा योग के प्रभाव से उनकी धन प्राप्ति के नए अवसर बनेंगे। चलिए जानते हैं कौन सी राशियां मालामाल होने वाली हैं। 

Chalisa Yog 2026 भरेगा झोली! 4 मई से बुध-शुक्र का दुर्लभ योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते
Chalisa Yog 2026 भरेगा झोली! 4 मई से बुध-शुक्र का दुर्लभ योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते

चालीसा योग क्या है?

ज्योतिष में जब दो ग्रह 40 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं, तो उसे चालीसा योग कहा जाता है। अंग्रेजी में इस योग को Novile Aspect के नाम से जाना जाता है। यह एक शुभ और दुर्लभ खगोलीय स्थिति मानी जाती है, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और स्थिरता लाने का संकेत देती है।

मेष राशि

आपके के लिए यह योग ऊर्जा और प्रगति लेकर आ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह समय बेहद लाभकारी हो सकता है। बुध का प्रभाव आपकी वाणी और बुद्धि को मजबूत करेगा। नौकरी में बदलाव या नई शुरुआत के योग बन सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मानसिक शांति बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह राशि

चालीसा योग सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्य को मजबूत करने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर होने के संकेत हैं। वहीं, लंबे समय से रुके हुए कार्यों में अब प्रगति दिखेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन के नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग भी बन सकते हैं जो लाभदायक रहेंगे।

तुला राशि

आपके लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है। शुक्र के प्रभाव से जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। करियर में तरक्की, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और साझेदारी में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खर्चो पर नियंत्रण रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply