मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गठबंधन जीतने के लिए होते हैं…यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर बोले अखिलेश यादव​ | UP Crime News: पीतल के सिक्के सोना बनाने के लिए दृष्टिहीन की बलि! कुएं में धड़ और नदी में बहाया सिर; विनोद ‘बाबा’ का खौफनाक प्लान​ | Vehicle Scrapping Rules 2026: पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग के नए नियम! जानें ऑटो कंपनियों पर क्या होगा असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

CEO पद पर वापसी से मालामाल हुए जेन्सेन हुआंग! दौलत में हुआ $33.7 अरब का इजाफा​

जेन्सेन हुआंग के एनवीडिया के सीईओ पद पर दोबारा आसीन होने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. जिसकी वजह से जेन्सेन हुआंग की नेटवर्थ में भी जबरदस्त इजाफा हुआ. फोर्ब्स के अनुसार हुआंग की नेटवर्थ में 33.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. जिसकी वजह से उनकी कुल दौलत […]

जेन्सेन हुआंग के एनवीडिया के सीईओ पद पर दोबारा आसीन होने की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. जिसकी वजह से जेन्सेन हुआंग की नेटवर्थ में भी जबरदस्त इजाफा हुआ. फोर्ब्स के अनुसार हुआंग की नेटवर्थ में 33.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. जिसकी वजह से उनकी कुल दौलत में करीब 34 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. खास बात तो ये है कि उन्होंने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में भी लंबी छलांग लगाई और दुनिया के टॉप 15 अरबपतियों की लिस्ट में दोबारा से आ गए. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में एनवीडिया के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. हुआंग की ए​क ​बार फिर वापसी से एक बात साबित हो गई है कि मौजूदा समय में एआई की दुनिया में उनका कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

हुआंग की दौलत में इजाफा

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार, जेन्सेन हुआंग की दौलत में 33.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली. जिसके बाद उनकी कुल दौलत 143.8 अरब डॉलर हो गई. इस इजाफे बाद वह दुनिया के 13 सबसे अमीर अरबपति के पायदान पर पहुंच गए हैं. 11 नवंबर को जब उन्होंने अपने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की बात सामने रखी थी. उसके बाद उनके चीनी जासूस के साथ संबंध और उसके बाद दो और संबंधों के खुलासे हुए उन्हें कंपनी से रिजाइन करना पड़ा. उस समय कंपनी के शेयरों और हुआंग की नेटवर्थ को काफी नुकसान हुआ था. अब जब उनकी वपासी हो गई है. तो कंपनी के शेयरों में दोबारा उछाल देखने को मिला है.

कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल

अमेरिकी शेयर बाजार पर नजर डालें तो एनवीडिया के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. आंकड़ों के अनुसार सोमवार को एनवीडिया के शेयर 31.48 फीसदी की तेजी के साथ 165.05 डॉलर पर बंद हुए. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर 171.50 अरब डॉलर के साथ करीब दो हफ्तों के पीक पर भी पहुंच गए. जिसकी वजह से कंपनी वैल्यूएशन में 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. वैसे बाजार बंद होने के बाद कंपनी की वैल्यूएशन में 900 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. हुआंग एनवीडिया के पांचवें सबसे बड़े शेयरधारक हैं, जिनके पास लगभग 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है. हालांकि, उनके पास ऐसे विशेष वोटिंग शेयर नहीं हैं, जो मेटा प्लेटफॉर्म्स के मार्क जुकरबर्ग या स्पेसएक्स के एलन मस्क जैसे संस्थापकों को अपनी कंपनियों पर प्रभावी कंट्रोल देते हैं.

जब हुआ हुआंग की वापसी का ऐलान

बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हुआंग को फिर से बहाल किया एनवीडिया बोर्ड ने सोमवार को जेन्सेन हुआंग को कंपनी का प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर फिर से नियुक्त कर दिया. एनवीडिया बोर्ड ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि हुआंग को “तत्काल प्रभाव से” फिर से बहाल कर दिया गया है. इससे पहले, 12 नवंबर को उन्होंने CEO के पद से इस्तीफा दे दिया था. उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि उनके एलिस हुआंग और एनवीडिया की एग्जीक्यूटिव किम्बर्ली पॉवेल के साथ संबंध थे. बयान में कहा गया है कि यह फैसला लेने की प्रक्रिया के दौरान, बोर्ड को अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ स्तरों से इनपुट मिला. इसी इनपुट के आधार पर, बोर्ड को पूरा भरोसा है कि मिस्टर हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना ​​है कि NVIDIA का नेतृत्व करने के लिए जेन्सेन ही सही व्यक्ति हैं. उनकी वापसी हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY