शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

उज्जैन में गोल्ड शोरूम के खाते होल्ड करवाने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार​

Ujjain Gold Showroom Cyber Fraud: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन की माधवनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो देश के अलगअलग राज्यों के लोगों से साइबर ठगी कर उस रकम से […]

उज्जैन में गोल्ड शोरूम के खाते होल्ड करवाने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार​

Ujjain Gold Showroom Cyber Fraud: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन की माधवनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो देश के अलगअलग राज्यों के लोगों से साइबर ठगी कर उस रकम से उज्जैन के गोल्ड शोरूम से सोना खरीदते थे।

उज्जैन में गोल्ड शोरूम के खाते होल्ड करवाने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार​
उज्जैन में गोल्ड शोरूम के खाते होल्ड करवाने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार​

जिसके बाद शोरूम संचालकों के बैंक खाते होल्ड हो जाते थे। पकड़े गए आरोपी बायनेन्स एप के जरिए यूएसडीटी ट्रेडिंग और फर्जी लिंक के माध्यम से इस पूरे खेल को अंजाम दे रहे थे।

फर्जी लिंक भेजकर उड़ाते थे पैसे, सोने के सिक्कों में खपाते थे रकम

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों को मोबाइल अपडेट करने के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजता था। जैसे ही पीड़ित उस लिंक पर क्लिक करता, उसका मोबाइल रीस्टार्ट हो जाता और इसी बीच उसके बैंक खाते से रकम पार कर दी जाती थी। ठगी की इस राशि को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी उज्जैन के बड़े ज्वेलर्स शोरूम पर जाते और वहां फर्जी नाम से के माध्यम से भुगतान कर सोने के सिक्के खरीद लेते थे। बाद में इस सोने को बाजार में बेचकर कैश हासिल करते थे, ताकि ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा सके।

ज्वेलर्स का खाता होल्ड होने पर खुला राज

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 6 जून को अनुराग कहार नामक फर्जी नाम से एक युवक घास मंडी चौराहा स्थित डी.पी.के. गोल्ड शोरूम पहुंचा। वहां उसने करीब 95,000 रुपये के सोने के सिक्के खरीदे और भुगतान ऑनलाइन क्यूआर कोड से किया। भुगतान के कुछ समय बाद ही शोरूम का बैंक खाता होल्ड हो गया, क्योंकि वह पैसा ठगी का था और पीड़ित की शिकायत पर बैंक ने एक्शन लिया था। शोरूम प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना माधवनगर थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

होटल में दबिश देकर नर्मदापुरम के 3 आरोपी दबोचे

अधीक्षक के निर्देशन और एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर, सीएसपी माधवनगर दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को ट्रैक किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सखीपुरा स्थित होटल हीरा पैलेस में ठहरे हुए हैं। पुलिस ने वहां दबिश देकर कशिश , राहुल उर्फ शानू और अनिमेश उर्फ अनुराग उर्फ अन्नी को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों आरोपी मूल रूप से नर्मदापुरम के रहने वाले हैं।

राजस्थान, पंजाब और यूपी के लोग बने शिकार

पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह ने उज्जैन के 4 नामी ज्वेलर्स शोरूम को निशाना बनाया है। वहीं, इस ठगी के शिकार दूसरे राज्यों के लोग हुए हैं, जिनमें राजस्थान के नागौर के मो. नासिर से ₹2,88,630, पंजाब के सास नगर के सुरिंदर सिंह से ₹95,000 और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मनोज कुमार से ₹99,000 की साइबर ठगी शामिल है। इन पीड़ितों की शिकायत पर ही उज्जैन के महावीर ज्वेलर्स, डी.पी.के. ज्वेलर्स और महेश्वरी ज्वेलर्स के खाते होल्ड हुए थे।

फर्जी आईडी और दस्तावेज बरामद, पुलिस रिमांड की तैयारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, फर्जी आईडी कार्ड, सोना खरीदने के बिल और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस में इजाफा किया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और देशव्यापी नेटवर्क का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY