EntertainmentViral

Box Office Report: ‘राजा शिवाजी’ ने पहले वीकेंड पर कमाए 34 करोड़ रुपये, जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ का हुआ बुरा हाल

Raja Shivaji And Ek Din Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसी मूवी के साथ जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ ने भी थिएटर्स में आई। बता दें कि दोनों फिल्मों के अलग-अलग जॉनर हैं, एक पीरियड ड्रामा तो दूसरी रोमांटिक है। हालांकि, इसके बावजूद भी लोगों ने एक ही फिल्म को ज्यादा पसंद किया और वो है ‘राजा शिवाजी’। पहले वीकेंड पर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

Box Office Report: ‘राजा शिवाजी’ ने पहले वीकेंड पर कमाए 34 करोड़ रुपये, जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ का हुआ बुरा हाल
Box Office Report: ‘राजा शिवाजी’ ने पहले वीकेंड पर कमाए 34 करोड़ रुपये, जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ का हुआ बुरा हाल

रविवार को तीसरे दिन रितेश देशमुख स्टारर फिल्म के कलेक्शन में 13.7% की बढ़ोत्तरी हुई। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने 5,771 शो से 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, अब भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 40.34 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 33.90 रुपये करोड़ हो गया है। तीसरे दिन की कमाई में हिंदी वर्जन का योगदान लगभग 4.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं, मराठी वर्जन ने लगभग 7.75 करोड़ रुपये कमाए।

यह भी पढ़ें:

‘राजा शिवाजी’ में रितेश और जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते समेत कई सितारे नजर आए। वहीं, इसके तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी ट्रेंड्स की बात करें, तो हिंदी वर्जन के 3,919 शो में कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 22% रही। वहीं, मराठी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 67% रही।

Khabar Monkey

‘एक दिन’ का नहीं चला जादू

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ फ्लॉप होते नजर आ रही है। पहले वीकेंड पर इसका कलेक्शन बहुत ही कम हुआ। फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में सिर्फ 3.85 करोड़ का ही बिजनेस किया है। रविवार को इस मूवी ने 1.96 करोड़ रुपये कमाए।

बता दें कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषा में रिलीज हुई है। ‘एक दिन’ ने सबसे ज्यादा हिंदी में ही 1.79 करोड़ कमाए। बाकि, तमिल और तेलुगु में इस फिल्म ने 9-9 लाख कमाए। वीकेंड पर इसका हाल बुरा हुआ है, तो वीकडे में इसके कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply