Raja Shivaji And Ek Din Box Office Collection Day 2: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘राजा शिवाजी’ ने शुक्रवार को थिएटर्स में दस्तक दी। इसी दिन जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब इन फिल्मों के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। बता दें कि पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में 7.0% की गिरावट आई।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने 6,275 शो में 10.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, शुक्रवार और शनिवार का कलेक्शन मिलाने के बाद अब इस मूवी का कुल नेट कलेक्शन 21.9 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 26.06 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरे दिन की कमाई में हिंदी वर्जन का योगदान लगभग 3.40 करोड़ रुपये रहा। वहीं, मराठी वर्जन ने लगभग 7.15 करोड़ रुपये कमाए।
यह भी पढ़ें:
‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन के ऑक्यूपेंसी ट्रेंड्स से यह अंतर और भी स्पष्ट हुआ। हिंदी वर्जन के 3,041 शो में कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 20.46% रही। वहीं, मराठी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 55.71% रही, जो काफी बेहतर है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित इस मूवी में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, बोमन ईरानी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख सहित कई बड़े कलाकार नजर आए। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो भूमिका में हैं।
जुनैद की ‘एक दिन’ का ऐसा रहा हाल
सुनील पांडे के निर्देशन में बनी आमिर खान द्वारा निर्मित जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में कुछ खास कमाल नहीं किया है। पहले दिन मूवी ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन मूवी ने 1,765 शो से 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल नेट कलेक्शन 2.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 2.57 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें:





