Bada Mangal Tulsi Upay: आज ज्येष्ठ मास का चौथा बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है। यह शुभ तिथि हनुमान भक्तों के लिए बड़ा महत्व रखता है। वैसे तो हर मंगलवार हनुमान जी की पूजा -अर्चना के लिए समर्पित है और इस दिन बरजरंगबली का पूजन करना बेहद ही शुभ व फलदायी माना गया है।

लेकिन मंगलवार का महत्व ज्येष्ठ माह में अधिक बढ़ जाता है। क्योंकि इस महीने मंगलवार को ही भगवान राम से हनुमानजी की मुलाकात हुई थी। जिस वजह से इस दिन पूजा-पाठ के साथ तुलसी से जुड़े ज्योतिष उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।
Khabar Monkey
मंगलवार की शाम करें तुलसी का ये उपाय
-
घी का दीपक जलाए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार की शाम को करना बहुत ही शुभ माना गया है। शाम के समय तुलसी के पौधे में गाय के घी का दीपक जलाए। इससे न केवल मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, बल्कि हनुमान जी भी भक्तों पर कृपा बरसाते है। अगर आप हनुमान जी कृपा चाहते है तो आज शाम यह उपाय करना न भूलें।
-
तुलसी और कलावा
ज्योतिष बताते है कि की शाम को तुसली के 21 पत्ते लें और उन्हें लाल कलावे में पिरोकर माला बना लें। फिर हनुमान जी की पूजा करते समय यह माला बजरंगबली को अर्पित करें। कहते है ऐसा करने से जीवन में आ रहे सभी संकट और कष्ट मिट जाते हैं ।
-
तुलसी की 11 मंजरियां अर्पित करें
आज बड़ा मंगल की शाम हनुमान जी को तुलसी की 11 मंजरियां अर्पित करें और फिर उन्हें वहां उठाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होगी ।
–
-
पीले रंग का रुमाल अर्पित करें
आज बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को पीला वस्त्र चढ़ाना आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। ऐसे में आज के दिन आप हनुमान जी को पीले रंग का रुमाल या छोटा-सा कपड़ा चढ़ा सकते हैं। बड़े मंगल के दिन गुप्त रूप से किया गया यह दान न केवल घर के क्लेश खत्म करता है, बल्कि आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि करता है।
-
हनुमान जी एक माचिस अर्पित करें
आज बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को पीला वस्त्र के अलावा एक माचिस अर्पित करें। माचिस चढ़ाते समय मन-ही-मन प्रार्थना करें, कि प्रभु आपके जीवन के डर, आलस्य और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करें। इस उपाय को करने से मन में नया जोश तो भरता ही है, साथ ही कामकाज की रफ्तार भी बढ़ती है।





