बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Hathras News: घर में घुसा सांप, डेढ़ महीने में एक ही लड़की को 8 बार डसा; स्नेक कैचर भी नहीं पकड़ पाए​ | 1 लाख में आया Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्जिंग में दौड़ेगा 161 किमी​ | दिल्ली के क्रिकेटर Vansh Bedi ने Match Fixing आरोपों को नकारा, CSK विवाद पर दी सफाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer का ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी​

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर सामने आ गया है। रिलीज होते ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। देशभक्ति तो […]

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर सामने आ गया है। रिलीज होते ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।

देशभक्ति तो याद है… पर देश नहीं

इस स्पाईकॉमेडी फिल्म की टैगलाइन ही है, “देशभक्ति तो याद है… पर देश नहीं।” इससे साफ पता चलता है कि कहानी में हंसीमजाक, गफलत और जबरदस्त एक्शन की भरमार देखने को मिलेगी। फिल्म का डायरेक्शन आकाश ए कौशिक ने किया है।

पाकिस्तानी जासूस की खोई याददाश्त, खुद को समझा भारतीय अफसर

फिल्म की कहानी बिलाल नाम के एक पाकिस्तानी जासूस के इर्दगिर्द घूमती है, जिसका रोल आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। एक जोरदार धमाके में बिलाल की याददाश्त चली जाती है। होश में आने के बाद उसे गलतफहमी हो जाती है कि वह भारत का काउंटरटेररिज्म ऑफिसर है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बिलाल खुद को कट्टर देशभक्त भारतीय अफसर मानकर मिशन पर जुट जाता है। वहीं दूसरी तरफ, उसके पाकिस्तानी अफसर सिर पकड़कर परेशान हैं कि आखिर उनके सबसे खास जासूस का दिमाग किस पटरी पर चला गया है। सारा अली खान फिल्म में एक सीटीएस अफसर के रोल में आयुष्मान को टक्कर देती दिख रही हैं।

मुकुल देव की आखिरी फिल्म

फिल्म में आयुष्मान और सारा के साथसाथ राहुल बोस, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला, राम कपूर, सुहैल नय्यर और गुलशन ग्रोवर भी खास किरदारों में हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी फिल्म भी होगी, जिनका मई 2025 में निधन हो गया था। ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY