सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP बीजेपी ने कार्यसमिति का किया ऐलान… PM मोदी समेत ये नेता बने विशेष आमंत्रित सदस्य​ | कला, कॉफी और खूबसूरत सीटिंग…अलग अंदाज के लिए फेमस है काशी आर्ट कैफे​ | रुपए की गिरावट ने सोने को दिया बूस्ट, दिल्ली में इतने बढ़े दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ayodhya Deepotsav 2026: सतरंगी रोशनी से जगमगाएगी रामनगरी, लाइटों से दिखेगी त्रेता युग की झलक​

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार शहर को सतरंगी रोशनी से सजाकर त्रेता युग की झलक दिखाने की तैयारी है। राम मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों तक आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। लाइटों के जरिए रामायणकालीन […]

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार शहर को सतरंगी रोशनी से सजाकर त्रेता युग की झलक दिखाने की तैयारी है। राम मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों तक आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। लाइटों के जरिए रामायणकालीन दृश्यों को जीवंत रूप देने की कोशिश होगी, ताकि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भव्य धार्मिकसांस्कृतिक अनुभव मिल सके।

60 से ज्यादा कारीगर दिनरात कर रहे काम

दीपोत्सव की सजावट को भव्य बनाने के लिए 60 से अधिक कारीगर लगातार काम कर रहे हैं। साकेत पेट्रोल पंप से राम मंदिर के प्रवेश द्वार तक कई आकर्षक तोरण द्वार बनाए जाएंगे।

 इन द्वारों को विशेष लाइटों से सजाया जाएगा। इसके अलावा राम की पैड़ी , प्रमुख चौराहों, अंडरपास और दूसरे सार्वजनिक स्थलों को भी रोशनी से सजाने की तैयारी है।

लाइटों में दिखेंगे Shri Raam 

इस बार दीपोत्सव में आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के अलगअलग स्थानों पर एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन पर प्रभु श्रीराम की लीला और रामायण से जुड़े प्रसंग दिखाए जाएंगे। वहीं, प्रभु श्रीराम , माता जानकी, भैया लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान की आकृतियों को आकर्षक रोशनी के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल नजर आएगा।

श्रद्धालुओं को रास्ता दिखाएंगे थीम आधारित वेफाइंडर

दीपोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनकी सुविधा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शहर के करीब 10 प्रमुख स्थानों पर थीम आधारित वेफाइंडर लगाए जाएंगे। इनकी मदद से लोगों को प्रमुख स्थलों और आयोजन स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा वर्टिकल स्क्रीन पर जरूरी सूचनाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी।

फूलों से सजेगी राम की पैड़ी, मंदिरों में भी होगी रोशनी

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि राम की पैड़ी को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दिन फूलों से विशेष सजावट की जाएगी। इसके बाद लाइटों की सजावट और दीप प्रज्ज्वलन से पूरा क्षेत्र जगमगाएगा। शहर के अंडरपास, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को भी सजाया जाएगा। समाज के लोग भी आगे आकर सजावट की जिम्मेदारी ले रहे हैं। विभिन्न मठमंदिरों को सजाने के साथ स्वच्छता के विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

दुनिया को संदेश देगा अयोध्या का दीपोत्सव

महापौर ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को संदेश देने का अवसर है। उनके मुताबिक, अयोध्या का दीप असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस बार भी रोशनी, दीपों और रामायणकालीन झांकियों के जरिए रामनगरी को उसके भव्य स्वरूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY