HealthViral

​Astro Tips: ब्रह्म मुहूर्त में शारीरिक संबंध बनाना शुभ या अशुभ, जानें सुबह सवेरे कौन से 4 काम करना वर्जित!

​Astro Tips: ब्रह्म मुहूर्त में शारीरिक संबंध बनाना शुभ या अशुभ, जानें सुबह सवेरे कौन से 4 काम करना वर्जित!
​Astro Tips: ब्रह्म मुहूर्त में शारीरिक संबंध बनाना शुभ या अशुभ, जानें सुबह सवेरे कौन से 4 काम करना वर्जित!

Astro Tips For Early Morning: ब्रह्म मुहूर्त में जागने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जो हमें पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है. सुबह का यह ब्रह्म मुहूर्त आध्यात्मिक और मानसिक रूप से आपको शुद्ध करता है और इससे एक नई शुरुआत करने की शक्ति मिलती है. हालांकि इस बात पर जरूर गौर करना चाहिए कि ब्रह्म मुहूर्त में कौन से काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि सुबह के समय की गई कुछ गलतियां पूरा दिन या पूरा जीवन खराब कर सकती हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें कि कौन से 5 काम कतई नहीं करने चाहिए.

ब्रह्म मुहूर्त में झूठ न बोलें
ब्रह्म मुहूर्त एक अति शुभ और पवित्र समय होता है. ऐसे में इस समय भूल से भी किसी से झूठ न बोलें. ऐसा करने से देवी देवता तो नाराज होंगे ही इसके साथ ही आपके सभी ग्रह कमजोर हो जाएंगे जिससे जीवन की दिक्कतें बढ़ सकती है. ऐसे में पूरी कोशिश करें कि दिन की शुरुआत झूठ से न करें.

ब्रह्म मुहूर्त में मन में कोई नकारात्मकता न लाएं
ब्रह्म मुहूर्त दिन की एक नई शुरुआत का होता है ऐसे में अपने मन में किसी के लिए कुंठा न रखें और किसी के प्रति नकारात्मकता का भाव न रखें. किसी व्यक्ति के लिए नकारात्मकता भाव रखना आपके जीवन के लिए नकारात्मक सिद्ध हो सकता है. आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. आप खुद भी मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं.

ब्रह्म मुहूर्त में संभोग न करें
ब्रह्म मुहूर्त में सभी देवी देवता जागृत होते हैं ऐसे में हर ओर सकारात्मकता का संचार होता है. यह समय पूजा अर्चना का होता है. ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर संभोग नहीं करना चाहिए.मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में शारारिक संबंध बनान अशुभ होचा है. ऐसे घर में वास्तु दोष लगता है और घर में धन हानि लगातार बनी रहती है. शुक्र ग्रह कमजोर होता है जिससे प्रेम में कमी होने लगती है. ऐसे दंपत्ति पर ग्रहों की क्रूर दृष्टि पड़ती है जिससे सुख खत्म होने लगता है.

ब्रह्म मुहूर्त में भोजन करना वर्जित
कुछ लोग की आदत होती है कि वो सुबह उठते ही भोजन करने लगते हैं. चाय बिस्कुट का सेवन करते हैं. ऐसा करना सेहत के लिहाज से तो खराब है ही लेकिन धार्मिक रूप से भी ब्रह्म मुहूर्त में भोजन आदि करना अशुभ माना जाता है. ब्रह्म मुहूर्त पूजा पाठ करने का है ऐसे में इस समय खाना खाने से घर में नकारात्मकता फैलती है घर के लोग बीमार पड़ने लगते हैं.

ब्रह्म मुहूर्त में किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें
ब्रह्म मुहूर्त में बहुत शुभ समय होता है, हर ओर सकारात्मकता फैली रहती है लेकिन अगर इस समय किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है. ब्रह्म मुहूर्त में किसी का भी अनादर न करें. इससे आपके हर काम में समस्एं पैदा हो सकती है और बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं.

Leave a Reply