एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत और पाकिस्तान की टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी, ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में ही संभव होगा।

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जापान के आइचीनागोया में होने वाले इस बहुखेल आयोजन में क्रिकेट चौथी बार शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी नजर भारत और पाकिस्तान के संभावित मुकाबले पर रहेगी, लेकिन शेड्यूल के अनुसार दोनों टीमें शुरुआती दौर में आमनेसामने नहीं आएंगी।
भारत इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा। दोनों प्रतियोगिताएं टी20 फॉर्मेट में खेली जाएंगी और सभी मुकाबलों को फुल इंटरनेशनल मैच का दर्जा मिलेगा। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी, जबकि पुरुष वर्ग के मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।
Asian Games 2026: सेमीफाइनल या फाइनल में ही हो सकती है भारतपाकिस्तान की भिड़ंत
पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को शीर्ष वरीयता मिलने के कारण सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। बाकी चार टीमें प्रारंभिक दौर से क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान शामिल हैं। क्वार्टर फाइनल में भारत और पाकिस्तान अलगअलग मुकाबले खेलेंगे, ऐसे में दोनों टीमें इस चरण में एकदूसरे से नहीं भिड़ सकतीं। अगर दोनों अपनीअपनी राह में जीत हासिल करती हैं तो उनकी टक्कर सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में ही संभव होगी।
🚨 ASIAN GAMES 2026 MEN’S CRICKET DRAW
· Preliminary Round
Group A
🇦🇫 Afghanistan
🇯🇵 Japan
🇳🇵 NepalGroup B
🇭🇰 Hong Kong, China
🇲🇾 Malaysia
🇴🇲 OmanQuarterfinals
🇮🇳 India vs TBD
🇵🇰 Pakistan vs TBD
🇱🇰 Sri Lanka vs TBD
🇧🇩 Bangladesh vs TBDTop four… pic.twitter.com/Kj1DOFCYk5
— Talha Nawaz July 24, 2026
Asian Games 2026: महिला टीम जापान के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत
महिला वर्ग में भी भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ करेगी। इस मुकाबले में जीत मिलने पर भारत का सामना सेमीफाइनल में बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम से होगा। वहीं अन्य क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका की भिड़ंत मलेशिया और पाकिस्तान का सामना थाईलैंड से होगा।
Asian Games 2026: श्रेयस अय्यर और हरमनप्रीत कौर संभालेंगे कमान
इस टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि टीम में जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर और श्रेयंका पाटिल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।
Asian Games 2026: दोनों वर्गों में खिताब बचाने उतरेगा भारत
हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। ऐसे में इस बार भारतीय टीम के सामने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने की चुनौती होगी। मजबूत टीम संयोजन और अनुभव को देखते हुए भारत को एक बार फिर खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जबकि क्रिकेट फैंस को उम्मीद होगी कि दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में एक और भारतपाकिस्तान महामुकाबला देखने को मिले।