Anupam Kher Michael Jackson Post: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर अनुपम खेर ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात फैंस के साथ साझा की है। इस बार उन्होंने ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह माइकल जैक्सन के साथ खड़े होकर हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने उस खास पल को याद किया, जब उनकी मुलाकात इस वैश्विक आइकन से हुई थी।

अपने पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा कि यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि एक ऐसी भावना है जो समय में ठहर गई है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने माइकल जैक्सन से हाथ मिलाया, तो उनके अंदर का फैन पूरी तरह सामने आ गया था। उन्होंने लिखा कि वो पल मेरे लिए अवास्तविक था… जैसे मैंने किसी जादू को छू लिया हो। आज भी उस एहसास को शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
माइकल जैक्सन को बताया एक अनुभव
अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन की तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक कलाकार नहीं थे, बल्कि अपने आप में एक अनुभव थे। उन्होंने कहा कि दुनिया शायद अगले हजार सालों तक उनके जैसा कलाकार नहीं देख पाएगी। उन्होंने लिखा कि आप एक ऐसी घटना थे, जिसे दोहराया नहीं जा सकता। आपकी कला, आपकी मासूमियत और आपकी प्रतिभा ने करोड़ों लोगों की जिंदगी को छुआ है।
View this post on Instagram
दुनिया का आठवां अजूबा बताया
अपने भावुक पोस्ट में ने माइकल जैक्सन को ‘दुनिया का आठवां अजूबा’ तक कह दिया। उन्होंने लिखा कि मानवता के लिए वह ईश्वर का एक अनमोल उपहार थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दुख होता है कि आज भी कुछ लोग उनकी महानता को समझने के बजाय नकारात्मकता फैलाते हैं, लेकिन उनकी विरासत इन सब से कहीं ऊपर है।
भावुक संदेश के साथ किया पोस्ट खत्म
पोस्ट के अंत में अनुपम खेर ने लिखा कि आप जहां भी हों, उम्मीद है कि आप अपने अंदाज में थिरक रहे होंगे, कुछ नया रच रहे होंगे और मुस्कुरा रहे होंगे। अनुपम खेर का यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी को याद करते हुए इस पोस्ट पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।





