Alia Bhatt Fake AI Images: बॉलीवुड की ‘गंगूबाई’ यानी (Alia Bhatt) इस समय पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन किसी मूवी के लिए नहीं, बल्कि एक बड़े कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से. दरअसल, पाकिस्तान (Pakistan) के एक फैशन ब्रांड ‘Wajayesha Official‘ ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तानी ब्रांड ने अपने लेटेस्ट एथनिक कलेक्शन को प्रमोट करने के लिए आलिया भट्ट की AI-Generated तस्वीरों का सहारा लिया है. लेकिन हद तो तब हो गई, जब ब्रांड ने इन फेक तस्वीरों को असली बताकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोट करना शुरू कर दिया.
पाकिस्तानी ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर @wajayesha.official हैंडल से आलिया भट्ट की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो बरगंडी, एमराल्ड और ब्लैक कलर के शीशा सिल्क सूट पहने नजर आ रही हैं. ब्रांड ने कैप्शन में यह तक दावा किया है कि आलिया भट्ट को भी हमारा प्योर शीशा सिल्क कलेक्शन बेहद पसंद आया. अभी ऑर्डर करें.
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया के जासूसों ने पाकिस्तानी ब्रांड की पोल खोल दी. नेटिजन्स ने गौर किया कि ये तस्वीरें असली नहीं हैं, बल्कि एक्ट्रेस के किसी पुराने इवेंट्स के चेहरों को एआई की मदद से रिप्लेस किया गया है.
फिर क्या था? आलिया के फैंस ने ब्रांड की जमकर क्लास लगाई. एक ने लिखा, क्या आलिया को पता भी है कि आप उनका चेहरा इस्तेमाल कर रहे हैं. दूसरे ने कहा, चिंता मत करो, वो तुम पर केस कर देगी. मैं उन्हें टैग कर रहा हूं. हैरानी की बात तो यह है कि ब्रांड ने डरने के बजाय मजाकिया लहजे में जवाब दिया कि इस पोस्ट को इतना वायरल करो कि उन (आलिया) तक पहुंच जाए.
पाकिस्तानी ब्रांड का वो पोस्ट, जिस पर मचा है बवाल
View this post on Instagram

(@wajayesha.official)




