Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Akshay Kumar Film Bhooth Bangla: भूत बंगला की एडवांस बुकिंग की धीमी शुरुआत, रिलीज से पहले बढ़ सकती है रफ्तार

Bhooth Bangla Advance Booking Day 1: भूत बंगला के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी जॉनर में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती ट्रेंड्स सामने आ गए हैं।

Akshay Kumar Film Bhooth Bangla: भूत बंगला की एडवांस बुकिंग की धीमी शुरुआत, रिलीज से पहले बढ़ सकती है रफ्तार
Akshay Kumar Film Bhooth Bangla: भूत बंगला की एडवांस बुकिंग की धीमी शुरुआत, रिलीज से पहले बढ़ सकती है रफ्तार

फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार सुबह शुरू हुई और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 2D फॉर्मेट में लगभग 8068 टिकटों की बिक्री की है। इससे फिल्म ने करीब 13.84 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ यह आंकड़ा लगभग 38.97 लाख रुपये तक पहुंच गया है। फिलहाल प्री-सेल्स की रफ्तार धीमी जरूर है, लेकिन रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इसमें तेजी आएगी।

टॉप 10 प्री-सेल्स में एंट्री के लिए कड़ी चुनौती

कोविड-19 के बाद अक्षय कुमार की फिल्मों का पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। अगर इस फिल्म को अक्षय की टॉप 10 एडवांस बुकिंग लिस्ट में जगह बनानी है, तो इसे केसरी चैप्टर 2 के 1.84 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना होगा। मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए, आने वाले 24 घंटों में फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी नजरें

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन 12 से 16 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है, जिसमें 2 से 3 करोड़ रुपये के पेड प्रीव्यू भी शामिल हैं। हालांकि फिल्म का असली भविष्य दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा। अगर फिल्म कंटेंट के दम पर दर्शकों को पसंद आती है, तो इसकी कमाई में तेजी से उछाल आ सकता है, वरना इसे बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल हो सकता है।

मल्टीस्टार कास्ट बढ़ा रही है एक्साइटमेंट

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। यही वजह है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग कितनी रफ्तार पकड़ती है और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर पाती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply