शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर चंद्रशेखर का पलटवार​ | Tamil Nadu CM Vijay Sanghita Divorce | विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, कोर्ट ने मामले को किया निपटाया​ | राज्यपाल आनंदीबेन के बयान को लेकर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- डबल नहीं, ट्रबल इंजन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय​

‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद आकांक्षा चौधरी ने अभिनेता राम कपूर से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। इससे पहले शो में श्रेया कालरा ने आरोप लगाया था कि राम कपूर बारबार उन्हें किस करते थे, जिससे वह असहज महसूस करती थीं। श्रेया का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी […]

‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद आकांक्षा चौधरी ने अभिनेता राम कपूर से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। इससे पहले शो में श्रेया कालरा ने आरोप लगाया था कि राम कपूर बारबार उन्हें किस करते थे, जिससे वह असहज महसूस करती थीं। श्रेया का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

श्रेया कालरा ने क्या लगाया था आरोप?
श्रेया कालरा ने शो के दौरान कहा था कि राम कपूर उन्हें कई बार किस करते थे और इससे वह असहज हो जाती थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि इतना तो मेरे पापा ने भी मुझे किस नहीं किया, जितना राम कपूर कर देते हैं। श्रेया के इस बयान के बाद मामला काफी चर्चा में रहा। बाद में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रेया से माफी मांगी थी।

आकांक्षा चौधरी ने किया राम कपूर का बचाव
एएनआई से बातचीत में आकांक्षा चौधरी ने राम कपूर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने शो के दौरान उनके साथ काफी समय बिताया, लेकिन कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि उनका व्यवहार किसी भी महिला कंटेस्टेंट को असहज करने वाला था। आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने शो के अंदर ऐसा कोई वाकया नहीं देखा, जहां किसी महिला प्रतिभागी ने राम कपूर के व्यवहार पर आपत्ति जताई हो।

उनकी नीयत साफ है
आकांक्षा ने माना कि मनोरंजन जगत में इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस घटना को उसी नजरिए से देखना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राम कपूर का स्वभाव काफी अच्छा है और उनकी नीयत पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, शो के बाहर जो बातें सामने आ रही हैं, वे उनकी जानकारी और अनुभव से काफी अलग हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY