शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
घर की सुरक्षा होगी हाईटेक! CCTV कैमरे से स्मार्ट लॉक तक जानें पूरा खर्च​ | शाकाहारियों में इन 5 पोषक तत्वों की कमी का खतरा ज्यादा, हो सकते हैं ये नुकसान​ | Aaj Ka Panchang 27 Sep 2026: रविवार को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में आएगा वृद्धि -योग, देखें कितने बजे से लगेगा राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील​

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इसी बीच अजय देवगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें […]

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इसी बीच अजय देवगन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बार अजय ने ऐसा काम किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए अजय देवगन

अजय देवगन शनिवार सुबह मुंबई के जुहू बीच पहुंचे। यहां वह अपनी टीम के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। जुहू बीच शहर की लोकप्रिय जगहों में से एक है और गणेश विसर्जन के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अजय देवगन दूसरे स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बीच से कचरा उठाते और सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से शहर और देश को साफ रखने में मदद करने की अपील भी की।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Ajay Devgn and Amruta Fadnavis, founder of the Divyaj Foundation, participate in the ‘Sea Shore Shine 2026’ beach cleanup drive at Juhu Beach. pic.twitter.com/bgVg0bD3pY

— ANI September 26, 2026

युवाओं से अजय देवगन की खास अपील

सफाई अभियान के दौरान अजय देवगन ने युवाओं और छात्रों से अपने आसपास के माहौल को साफ रखने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मेरा आप सभी छात्रों और युवाओं से एक सवाल है। क्या आप सभी को अपना घर पसंद है?”

अजय ने आगे कहा, “जैसे हम सभी अपने घर से प्यार करते हैं और उसे साफ रखते हैं, उसी तरह मुझे लगता है कि हम अपने देश, अपने शहर और अपने समुद्र से भी प्यार करते हैं। तो क्या आपको नहीं लगता कि ये हमारी जिम्मेदारी है?”

उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग अपने घर का ख्याल रखते हैं, उसी तरह शहर और देश को साफ रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।

बोले छोटी कोशिश से बदल सकता है माहौल

अजय देवगन ने कहा कि बदलाव तभी आएगा, जब लोग अपने शहर और देश को साफ रखने का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, “जब तक हम यह तय नहीं करेंगे कि हमें अपने शहर और अपने देश को साफ रखना है, तब तक कुछ नहीं बदलेगा।”

एक्टर ने आगे कहा कि अगर हर व्यक्ति अपनी तरफ से थोड़ी कोशिश करे, तो मिलकर आसपास की जगहों को साफ रखा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से ऐसे लोगों को भी समझाने की अपील की जो साफसफाई का ध्यान नहीं रखते।

अजय ने कहा, “कृपया, यह मेरा देश भी है, यह मेरा शहर भी है, इसलिए कृपया इसे साफ रखें।” उन्होंने आखिर में कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY