शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
राज्यसभा की 10 सीटें और 2027 का रण….मोदी-योगी की 1 घंटे से ज्यादा मुलाकात, क्या-क्या हुआ मंथन?​ | ECI Meeting Decisions: SIR विवाद के बाद चुनाव आयोग की मीटिंग में बड़े फैसले, नाम कटा है तो जु़ड़वाने के लिए करें अप्लाई, घर-घर जाकर डॉक्यूमेंट्स लेंगे अधिकारी​ | Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद गई जान, पुलिस जांच जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शाकाहारियों में इन 5 पोषक तत्वों की कमी का खतरा ज्यादा, हो सकते हैं ये नुकसान​

भारत में शाकाहारी खानपान का चलन बीते कुछ सालों में ज्यादा बढ़ गया है. लेकिन शाकाहारियों में कुछ पोषक तत्वों की कमी ज्यादा देखी जाती है. एक्सपर्ट के मुताबिक इन सब में सबसे ऊपर विटामिन बी12 है. शाकाहारियों में भी अब लोग प्लांट प्रोटीन पर फोकस करने लगे हैं क्योंकि वेगन डाइट का भी क्रेज […]

भारत में शाकाहारी खानपान का चलन बीते कुछ सालों में ज्यादा बढ़ गया है. लेकिन शाकाहारियों में कुछ पोषक तत्वों की कमी ज्यादा देखी जाती है. एक्सपर्ट के मुताबिक इन सब में सबसे ऊपर विटामिन बी12 है. शाकाहारियों में भी अब लोग प्लांट प्रोटीन पर फोकस करने लगे हैं क्योंकि वेगन डाइट का भी क्रेज भारत में देखा जा रहा है. एनिमल प्रोटीन या दूसरे तत्वों के लिए लोग जानवरों से मिलने वाली चीजों को खाने से परहेज कर रहे हैं. चीजों को खाने से बचा जाए तो पोषक तत्वों की कमी होने लगती है.

डॉक्टर से जानें शाकाहारियों को किन पोषक तत्वों की कमी का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है. साथ ही किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ये भी जानें…

शाकाहारियों में किन पोषक तत्वों ही होती है कमी?

डॉक्टर हर्ष कपूर कहते हैं कि वेजिटेरियन डाइट पूरी तरह संतुलित हो तो शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है, लेकिन डाइट को लेकर कंफ्यूजन या गलतियों से कुछ पोषक तत्वों की कमी का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर पर विटामिन बी12, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा3 फैटी एसिड की कमी देखने को मिल सकती है.

विटामिन बी12 की कमी से थकान, कमजोरी, हाथपैरों में झनझनाहट और नर्व सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. रिसर्च के मुताबिक कुछ जानवरों के लिवर में सबसे ज्यादा बी12 होता है. जो नॉनवेज नहीं खाते इसलिए उन्हें एक उम्र पर इनकी कमी होने लगती है. वेजिटेरियन्स फोर्टिफाइड फूड के जरिए बी12 का इंटेक बढ़ा सकते हैं. इनमें चावल या दाल में अलग से विटामिन को एड किया जाता है.

आयरनप्रोटीन की कमी होना

डॉक्टर कहते हैं कि आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने के कारण एनीमिया, चक्कर और सांस फूलने की समस्या हो सकती है. इसी तरह पर्याप्त प्रोटीन न मिलने से मांसपेशियों की ताकत और शरीर की रिकवरी प्रभावित हो सकती है. कैल्शियम की कमी लंबे समय में हड्डियों को कमजोर कर सकती है. ओमेगा3 फैटी एसिड शरीर के हार्ट और ब्रेन के सामान्य फंक्शन के लिए जरूरी है.

वेजिटेरियन्स क्याक्या खा सकते हैं

इसलिए वेजिटेरियन लोगों को दाल, चना, राजमा, सोया, पनीर, दूधदही, हरी सब्जियां, रागी, तिल, अलसी, चिया सीड्स और अखरोट जैसे पोषक खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. किसी भी पोषक तत्व की कमी की आशंका होने पर बिना सलाह सप्लीमेंट लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श और जरूरत के अनुसार जांच कराना बेहतर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY