Entertainment

Aditya Dhar Project: रणवीर सिंह और आदित्य धर फिर कर सकते हैं साथ काम, चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म की चर्चा तेज

Aditya Dhar Chandragupta Maurya Project: स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद अब डायरेक्टर Aditya Dhar के अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इंडस्ट्री में यह सवाल उठ रहा है कि वह अगली बार किस तरह की फिल्म लेकर आएंगे। इसी बीच खबर है कि वह एक बार फिर Ranveer Singh के साथ काम कर सकते हैं।

Aditya Dhar Project: रणवीर सिंह और आदित्य धर फिर कर सकते हैं साथ काम, चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म की चर्चा तेज
Aditya Dhar Project: रणवीर सिंह और आदित्य धर फिर कर सकते हैं साथ काम, चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म की चर्चा तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर इस समय तीन अलग-अलग स्क्रिप्ट्स पर विचार कर रहे हैं। इनमें ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’, एक ऐतिहासिक फिल्म और एक बड़े स्तर की स्पोर्ट्स ड्रामा शामिल है। बताया जा रहा है कि इन तीनों में से किसी एक प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जा सकती है, हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

अश्वत्थामा है ड्रीम प्रोजेक्ट

सूत्रों के अनुसार ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। इस फिल्म पर पहले भी काम शुरू किया गया था, लेकिन भारी बजट के कारण इसे बीच में रोकना पड़ा। अब ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद इस फिल्म को दोबारा शुरू करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इंडस्ट्री में आदित्य की बढ़ती विश्वसनीयता इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिला सकती है।

चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म की चर्चा

इसी बीच एक और दिलचस्प खबर सामने आई है कि प्राचीन भारत के महान शासक चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी रणवीर सिंह के साथ पिछले साल से बातचीत जारी है। सूत्रों का मानना है कि चंद्रगुप्त मौर्य की कहानी बड़े पर्दे पर बहुत कम दिखाई गई है, जबकि इसमें पॉलिटिक्स, युद्ध, रणनीति और सत्ता संघर्ष जैसे कई दमदार तत्व मौजूद हैं। अगर ‘अश्वत्थामा’ प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ता, तो यह ऐतिहासिक फिल्म प्राथमिकता बन सकती है।

फिलहाल लेंगे ब्रेक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर के तुरंत बाद किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं करेंगे। लगातार तीन साल तक एक ही फिल्म पर काम करने के बाद वह कुछ समय का ब्रेक लेना चाहते हैं। कुल मिलाकर, फैंस के लिए यह खबर उत्साह बढ़ाने वाली है कि आने वाले समय में रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply