आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने सभी मौजूदा और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए बिना किसी शर्त के जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा शुरू की है। बैंक के अनुसार, यह सुविधा भारत में पहली बार सभी क्रेडिट कार्ड पर लागू की गई है और सभी कार्डधारकों को अपने आप मिलेगी।

जयपुर, सितंबर 2026। ग्राहकों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के तहत आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने सभी मौजूदा और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए बिना किसी शर्त के जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा शुरू की है। इसके बाद ग्राहक अंतर्राष्ट्रीय भुगतान बिना किसी फॉरेक्स मार्कअप चार्ज के कर सकेंगे।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को नया कार्ड लेने, मौजूदा कार्ड को अपग्रेड करने या किसी तय रकम की खरीदारी करने की जरूरत नहीं होगी। उनके मौजूदा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड पर ही बिना किसी शर्त के जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा उपलब्ध होगी।
बैंक के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय खर्च पर ग्राहकों को बड़ी बचत होगी। 1,00,000 रुपए के लेनदेन पर आमतौर पर 3.5 प्रतिशत फॉरेक्स मार्कअप चार्ज और उस पर जीएसटी लगता है, जिससे बिल करीब 4,130 रुपए बढ़ जाता है। जीरो फॉरेक्स मार्कअप के साथ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहकों को यह अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।
अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन पर ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक भी मिलते रहेंगे। यह लाभ संबंधित कार्ड की सुविधाओं के अनुसार जारी रहेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को केवल फॉरेक्स मार्कअप से बचने के लिए अलग फॉरेक्स कार्ड लेने की जरूरत नहीं होगी। मौजूदा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से ही यह सुविधा मिल सकेगी।
बैंक ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय खर्च अब केवल यात्रा तक सीमित नहीं है। इसमें ईकॉमर्स खरीदारी, सब्सक्रिप्शन, स्ट्रीमिंग सर्विसेज, सॉफ्टवेयर, शिक्षा से जुड़े भुगतान और बिजनेस खर्च भी शामिल हैं। ऐसे में जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा यात्रियों, छात्रों, प्रोफेशनल्स और बिजनेस के लिए उपयोगी होगी।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हेड रिटेल लाइबिलिटीज़, क्रेडिट कार्ड्स और पेमेंट्स शिरीष भंडारी ने कहा, “आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में ग्राहकों के लिए आसान और उपयोगी प्रोडक्ट तैयार करना हमारी सोच का अहम् हिस्सा है। सभी क्रेडिट कार्ड पर फॉरेक्स मार्कअप चार्ज खत्म करने के साथ, रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक की सुविधा जारी रखकर हम ग्राहकों को एक आसान और बड़ा फायदा दे रहे हैं। हमारा मानना है कि इससे ग्राहकों को अपने सभी अंतर्राष्ट्रीय खर्च के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने का भरोसा मिलेगा।”