गुरुवार, 17 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
फोन पास है, तो क्या फोकस दूर हो रहा है? ये आदत कैसे पड़ रही भारी, जानें​ | गजब! 3 बार फेल, फिर भी नहीं सुधरी टाइपिंग बरेली DM ने बाबू को बना दिया चपरासी​ | India China 100 Percent Tariff: भारत-चीन को अमेरिकी सीनेटर की चेतावनी, बोले- रवैया सुधारो, रूस से तेल-गैस खरीदना बंद करो​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

स्वरा भास्कर से करण पटेल तक… Rise And Fall 2 में दिखेंगे कई बड़े चेहरे, Virender Sehwag संभालेंगे शो की कमान​

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ एक बार फिर दर्शकों के बीच सत्ता, रणनीति और मुकाबले का नया खेल लेकर लौटने वाला है। इस बार शो की कमान क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के हाथों में होगी। पिछले कुछ दिनों से शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर काफी चर्चा चल रही […]

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ एक बार फिर दर्शकों के बीच सत्ता, रणनीति और मुकाबले का नया खेल लेकर लौटने वाला है। इस बार शो की कमान क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के हाथों में होगी। पिछले कुछ दिनों से शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर काफी चर्चा चल रही थी। अब मेकर्स ने कुछ नामों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। टीवी और बॉलीवुड से जुड़े कई चर्चित चेहरे इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे शो में खूब ड्रामा देखने को मिल सकता है।

26 सितंबर से शुरू होगा ‘राइज एंड फॉल 2’

मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘राइज एंड फॉल 2’ का नया प्रोमो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “26 सितंबर से मजा तो बहुत आएगा।” शो का नया सीजन 26 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर शुरू होगा। नए सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच पावर और रणनीति का खेल देखने को मिलेगा।

26th Sept se maza toh bahut aayega 🙌 

Watch #RiseAndFallS2, Sept 26, on Prime Video and MX Player, for free.#virendersehwag @banijayasia #karanpatel @Shehzad_Ind #priyankachaharchoudhary @reallyswara pic.twitter.com/ZVCKto0uAX

— prime video IN September 17, 2026

स्वरा भास्कर और करण पटेल के नाम ने खींचा ध्यान

‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर और करण पटेल की एंट्री की खबर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के नाम भी सामने आए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने एक प्रोमो में इन चारों नामों की तरफ इशारा किया था। इसके बाद शो में उनकी एंट्री को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

शो में होंगे कुल 15 कंटेस्टेंट्स

‘राइज एंड फॉल 2’ में कुल 15 कंटेस्टेंट्स होंगे। बाकी कंटेस्टेंट्स के नाम आने वाले दिनों में सामने आने की उम्मीद है। शो में शामिल सभी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को 42 दिनों तक टावर और बेसमेंट में रहना होगा। इस दौरान वे एकदूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगे और पावर गेम के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इस पूरे गेम का मकसद आखिर में पावर गेम के जरिए शो का सबसे बड़ा शासक बनना होगा।

पहली बार रियलिटी शो होस्ट करेंगे वीरेंद्र सहवाग

‘राइज एंड फॉल 2’ वीरेंद्र सहवाग के लिए भी खास होने वाला है। वह पहली बार किसी रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले शो के पहले सीजन की मेजबानी अशनीर ग्रोवर ने की थी। अब दूसरे सीजन में वीरेंद्र सहवाग की एंट्री ने शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

गौतमी कपूर, रोहित रॉय और रोनित रॉय को भी किया गया अप्रोच?

इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्टर्स गौतमी कपूर, रोहित रॉय और रोनित रॉय को कथित तौर पर ‘राइज एंड फॉल 2’ के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, इन तीनों नामों को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल इन्हें शो के संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

जैसेजैसे शो की शुरुआत करीब आएगी, बाकी कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि इस सीजन में कौनकौन से चेहरे सत्ता और पावर के इस गेम में अपनी जगह बना पाते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY