गुरुवार, 17 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
फोन पास है, तो क्या फोकस दूर हो रहा है? ये आदत कैसे पड़ रही भारी, जानें​ | गजब! 3 बार फेल, फिर भी नहीं सुधरी टाइपिंग बरेली DM ने बाबू को बना दिया चपरासी​ | India China 100 Percent Tariff: भारत-चीन को अमेरिकी सीनेटर की चेतावनी, बोले- रवैया सुधारो, रूस से तेल-गैस खरीदना बंद करो​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal हुए अलग, 6 महीने पहले ही हुई थी सगाई​

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल अलग हो गए हैं। आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों के फ्यूचर गोल्स और मौजूदा परिस्थितियां अलग हैं। इसी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। प्यार और परवाह के बावजूद […]

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल अलग हो गए हैं। आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों के फ्यूचर गोल्स और मौजूदा परिस्थितियां अलग हैं। इसी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

प्यार और परवाह के बावजूद लिया अलग होने का फैसला

आकृति ने अपने पोस्ट में कहा कि एकदूसरे के लिए प्यार और परवाह होने के बावजूद दोनों ने यह महसूस किया कि उनकी राहें एक साथ नहीं हैं। उन्होंने लोगों से दोनों के फैसले को समझने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

आकृति ने यह भी कहा कि इस फैसले को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाई जाएं। उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद भी कहा।

जुलाई में आकृति की पोस्ट के बाद उठे थे सवाल

जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उन्हें कई बार धोखा मिला है और हर अफवाह सच है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरहतरह के कयास लगाए जाने लगे।

उस दौरान दोनों के एकदूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के दावे भी सामने आए थे। हालांकि, बाद में आकृति ने साफ किया था कि उनकी वह पोस्ट पृथ्वी शॉ से जुड़ी हुई नहीं थी।

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि दोनों सोशल मीडिया पर एकदूसरे को फॉलो कर रहे थे। इसके अलावा दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट नहीं की गई थीं।

मार्च 2026 में हुई थी सगाई

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते का ऐलान किया था।

सगाई के करीब छह महीने बाद अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। आकृति के बयान के मुताबिक, यह फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है और उन्होंने लोगों से इस मामले में किसी तरह की अटकलें न लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY