गुरुवार, 17 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, सिर पर धारदार हथियार के वार… सड़क पर मिला शव​ | Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की​ | मथुरा में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया पाइप; 3 मजदूरों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या में पिता की स्मृति में धर्मशाला बनाएंगे अमिताभ बच्चन, ADA को सौंपा 20 से अधिक कमरों का नक्शा​

सदी के महानायक और बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन धार्मिक नगरी अयोध्या में अपने पूज्य पिता, प्रसिद्ध कवि एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में एक भव्य मेमोरियल धर्मशाला का निर्माण कराने जा रहे हैं। इस प्रस्तावित परियोजना के लिए अमिताभ बच्चन की ओर से अयोध्या विकास प्राधिकरण को भवनयोजना […]

सदी के महानायक और बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अमिताभ बच्चन धार्मिक नगरी अयोध्या में अपने पूज्य पिता, प्रसिद्ध कवि एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में एक भव्य मेमोरियल धर्मशाला का निर्माण कराने जा रहे हैं। इस प्रस्तावित परियोजना के लिए अमिताभ बच्चन की ओर से अयोध्या विकास प्राधिकरण को भवनयोजना का नक्शा स्वीकृति के लिए प्रस्तुत कर दिया गया है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने मंगलवार को पीटीआईको यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित धर्मशाला देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

जैन ने कहा, ‘‘देश भर के प्रतिष्ठित लोगों ने अयोध्या के भव्य स्वरूप में योगदान दिया है। इसी क्रम में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी एक धर्मशाला के नक्शे के लिए आवेदन किया है, जिसमें 20 से अधिक कमरे होंगे।’’ उन्होंने बताया कि प्रस्ताव को आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है। जैन ने कहा, ‘‘निर्धारित समयसीमा पूरी होने के बाद प्रस्ताव की जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार मंजूरी दी जाएगी।’’

अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित धर्मशाला अयोध्या में बच्चन द्वारा खरीदी गई जमीन पर बनाई जाएगी और इसका नाम उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा जाएगा। जैन ने कहा कि यह सुविधा दूरदराज से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY