बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दे दिया बड़ा संकेत​ | Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery​ | रिंकू सिंह की लव स्टोरी का होने वाला था ‘THE END’! प्रिया के घरवाले थे खिलाफ, ऐसे शादी तक पहुंची बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारतीय क्रिकेटर के पिता ने मोहसिन नकवी को सुनाई दो टूक! पाकिस्तान पर भी जमकर बरसे, बोले- आगे भी यही करना चाहिए​

Mohsin Naqvi : महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन इसके बाद ट्रॉफी समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर […]

Mohsin Naqvi : महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन इसके बाद ट्रॉफी समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। अब इस फैसले पर भारतीय स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता भगवान शर्मा ने खुलकर टीम का समर्थन किया है।

Mohsin Naqvi को लेकर दीप्ति के पिता ने क्या कहा?

भगवान शर्मा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में भारतीय महिला टीम के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेकर बहुत अच्छा कदम उठाया है। उनका कहना था कि इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने भी ऐसा ही फैसला लिया था।

भगवान शर्मा ने पाकिस्तान को लेकर भी Mohsin Naqvi से  बेहद सख्त टिप्पणी की। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे देश के साथ संबंध नहीं होने चाहिए, जिसे वह आतंकवाद से जोड़कर देखते हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब संबंध रखने पर ही सवाल है, तो ऐसे में वहां के किसी अधिकारी से ट्रॉफी लेने का सवाल ही नहीं उठता।

आगे भी ऐसा ही कदम उठाने की कही बात

दीप्ति शर्मा के पिता ने भारतीय खिलाड़ियों के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने बिल्कुल सही कदम उठाया है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में भी भारतीय खिलाड़ी इसी तरह का रुख अपनाएंगी। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले एशिया कप के दौरान भारतीय पुरुष टीम ने भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। इस बार महिला टीम के फैसले ने उस विवाद को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

एशिया कप में दीप्ति शर्मा का रहा शानदार प्रदर्शन

वहीं मैदान पर दीप्ति शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। वह महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने 5 मुकाबलों में कुल 14 विकेट हासिल किए। फाइनल में भी दीप्ति ने 3 विकेट लेकर भारत की 72 रन की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत ने इस जीत के साथ महिला एशिया कप का अपना आठवां खिताब हासिल किया। अब टीम की नजर आगामी एशियन गेम्स पर है, जहां भगवान शर्मा को उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करेगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY