मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs AFG 1st T20I: जीत के बाद Ishan Kishan ने बताया कैसे बदला अपना गेम प्लान​ | पाकिस्तान की टीम फिर आएगी भारत! एशियनम चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत, सामने आया पूरा कार्यक्रम​ | इंदौर में गणेश जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष: नाचने के मामूली विवाद में 16 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, एक घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Radhika Ambani Look For Ganesh Utsav: सोने की जरी वाली साड़ी, जड़ाऊ ज्वेलरी…नीता अंबानी की छोटी बहू का गणेश उत्सव लुक है बेहद खास​

एंटीलिया को हर बार की तरह इस बार भी गणपति उत्सव के लिए शानदार तरीके से सजाया गया और एक भव्य आयोजन हुआ. इसमें अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने गणेश जी के लिए एकदंताय पर विशेष प्रस्तुति दी. इसमें उनका पूरा लुक राजसी रहा. तो चलिए देख लेते हैं सोने की जरी […]

एंटीलिया को हर बार की तरह इस बार भी गणपति उत्सव के लिए शानदार तरीके से सजाया गया और एक भव्य आयोजन हुआ. इसमें अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने गणेश जी के लिए एकदंताय पर विशेष प्रस्तुति दी. इसमें उनका पूरा लुक राजसी रहा. तो चलिए देख लेते हैं सोने की जरी का साड़ी से लेकर क्या क्या है उनके गणेशोत्सव लुक में खास.

अंबानी परिवार की महिलाओं ने गणेशोत्सव के लिए अपने शानदार पहनावे से सबका ध्यान खींच लिया. राधिका अंबानी ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन की गई साड़ी पहनी, जिसमें उनका लुक बेहद शानदार रहा. डीप ज्वेल पिंक कलर की स्टम हाथ से बुनी कांजीवरम सिल्क साड़ी में वो बिल्कुल राजकुमारी लगीं.

साड़ी में कमाल की कारीगरी की गई है. मनीष मल्होत्रा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसे सोने की जरी से बुना गया है. इसमें एंटीक गोल्ड मरोड़ी एंब्रॉयडरी कई गई है, जो भारत की बेहद पुरानी और पारंपरिक हस्तशिल्प कला है. इसका ताल्लुक खासतौर पर राजस्थान और गुजरात से माना जाता है.

मरोड़ी एम्ब्रॉयडरी में मरोड़ शब्द घुमाव के लिए यूज किया जाता है, जिसमें अक्सर सुनहरे, सोने या चांदी के जरी धागों को मरोड़कर या घुमाकर टाका लगाते हैं, जिससे ये जंजीर जैसा डिजाइन होता है और बेहद खूबसूरत पैटर्न क्रिएट होता है. साड़ी में जरदोजी की हाइलाइट्स हैं, जो इसे और भी खूबसूरत बनाती हैं.

राधिका मर्चेंट के इस आउटफिट को खासतौर पर उनकी  भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परफॉर्मेंस को देखेते हुए तैयार किया गया है. इसी के साथ इसमें भारतीय विरासत की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. साड़ी की ड्रेपिंग से लेकर मेकअप लुक और जूलरी तक बेहद खास है.

राधिका मर्चेंट के इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मांग पट्टी, ईयररिंग, लेयर डबल लेयर नेकलेस कैरी किया है, जिसमें वो कमाल की लग रही हैं. उन्होंने हाथों में कंगन के साथ ही कमरबंध भी कैरी किया, जिससे उनके पल्लू को भी परफेक्ट ड्रेप मिला. हेयर स्टाइल को सिंपल रखकर फूलों से डेकोरेट किया गया. ओवरऑल लुक शानदार रहा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY